टी20 वर्ल्ड कप पर बांग्लादेश का आखिरी दांव फेल : टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, स्कॉटलैंड की जगह पक्की
Published: Updated:
3 min read

भारत में मैच खेलने से इनकार करने के बाद अब बांग्लादेश ने ICC के डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (DRC) का दरवाजा खटखटाया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. अब बांग्लादेश ने ICC के डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (DRC) का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि इसका कोई फायदा नहीं हुआ। बाग्लादेश को इस ICC इवेट से बाहर होना पड़ा। स्कॉटलैंड की जगह पक्की हो गई है।
बांग्लादेश बुरी तरह फंसा
टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह मुश्किल में फंस गया है। ICC ने तय किया है कि बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में ही खेलेगी। लेकिन बांग्लादेश की सरकार और खेल मंत्रालय इससे सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि भारत में खेलने से खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

DRC कोई अदालत नहीं है
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC की डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (DRC) के पास जाकर फैसले को बदलने की कोशिश की है। DRC की अध्यक्षता इंग्लैंड के जाने-माने वकील माइकल बेलॉफ कर रहे हैं। BCB का कहना है कि वह हर संभव रास्ता आजमाना चाहता है, इसलिए आखिरी विकल्प के तौर पर DRC के पास गया है।
लेकिन ICC के नियम BCB के खिलाफ हैं। नियमों के मुताबिक DRC, ICC बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के फैसलों पर सुनवाई नहीं कर सकती। यानी DRC कोई अपील कोर्ट नहीं है, इसलिए वह इस फैसले को पलट ही नहीं सकती।
ICC बोर्ड पहले ही 14–2 के भारी बहुमत से तय कर चुका है कि बांग्लादेश के मैच भारत में ही होंगे। यह फैसला एक स्वतंत्र सुरक्षा रिपोर्ट के आधार पर लिया गया था, जिसमें भारत में सुरक्षा खतरे को कम से मध्यम बताया गया था। इसके बावजूद बांग्लादेश सरकार का रुख नहीं बदला। खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल ने साफ कहा कि टीम को भारत नहीं भेजा जाएगा और यह फैसला BCB नहीं, सरकार करेगी।
इस पूरे मामले से ICC नाराज है। सूत्रों के मुताबिक कई ICC बोर्ड मेंबर BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से भी नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने ICC को जानकारी दिए बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। ICC को यह भी पसंद नहीं आया कि सरकार के बयान सीधे मीडिया में दिए गए।

आज आना है फैसला
हालात को देखते हुए ICC ने स्कॉटलैंड को स्टैंडबाय पर रख दिया है। अगर बांग्लादेश ने आखिरी समय तक भारत आने से मना किया, तो स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिल सकता है। अगर DRC बांग्लादेश की अपील खारिज कर देता है जो लगभग तय माना जा रहा है। तो BCB के पास सिर्फ एक ही रास्ता बचेगा। वह है स्विट्जरलैंड की कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS)। हालांकि वहां जाना लंबा और महंगा कानूनी रास्ता है। फिलहाल ICC चेयरमैन जय शाह दुबई में मौजूद हैं और उम्मीद है कि शनिवार तक बांग्लादेश के फ्यूचर को लेकर फैसला आ जाएगा। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश खेलेगा या स्कॉटलैंड उसकी जगह लेगा

