टी20 वर्ल्ड कप 2026 कैप्टन्स डे: सूर्या का बुमराह वाला अंदाज; VIDEO वायरल
Published:
2 min read

भारत इस वर्ल्ड कप में पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। 12 फरवरी को नई दिल्ली में नामीबिया से मुकाबला है। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मैच कोलंबो में शेड्यूल है। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच टीम इंडिया 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के मजेदार अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया। कप्तानों के मीडिया कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी स्टाइल की नकल की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हल्के-फुल्के पल ने क्रिकेट के गंभीर माहौल में ताजगी भर दी और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच की दोस्ती को भी दिखाया।
कैप्टन्स डे का किस्सा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले आमतौर पर खिलाड़ी रणनीति, टीम विरोधी टीमों की ताकत पर बात करते हैं। लेकिन सूर्या ने माहौल को थोड़ा अलग बना दिया।
कैप्टन्स डे नाम के खास कार्यक्रम में, जहां सभी देशों के कप्तान मीडिया से बातचीत करते हैं, सूर्यकुमार ने सबको हंसाया।
कार्यक्रम के दौरान सूर्यकुमार ने बुमराह के अलग एक्शन नकल की। बुमराह का रन-अप और बाॅल फेंकने का तरीका बाकी गेंदबाजों से अलग है और इसी वजह से वह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं। सूर्यकुमार ने उसी अंदाज को मजाक में अपनाया। इसे देखकर वहां मौजूद खिलाड़ी और दर्शक हंस पड़े।
कैप्टन्स डे आमतौर पर औपचारिक होता है, लेकिन ऐसे मजेदार पलों से यह साबित होता है कि खिलाड़ी दबाव के बीच भी हंसना-हंसाना जानते हैं। सूर्यकुमार का यह व्यवहार दिखाता है कि वह न सिर्फ एक जिम्मेदार कप्तान हैं, बल्कि टीम के माहौल को हल्का और सकारात्मक बनाए रखना भी जानते हैं।जसप्रीत भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।


