पाकिस्तानी मूल के कुछ खिलाड़ियों को वीजा: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आना है; 40+ प्लेयर और स्टाफ का वीजा अटका
Published: Updated:
3 min read

पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश खिलाड़ी आदिल रशीद और रेहान अहमद को भारत में होने वाले T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए वीजा मिला। (फाइल इमेज )
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत में होने वाले T20I वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वीजा प्रोसेस के बारे में जानकारी दी है। पाकिस्तानी मूल के 42 खिलाड़ी और अधिकारी अलग-अलग नेशनल टीमों से जुड़े हुए हैं। ICC ने उनके वीजा एप्लीकेशन को आसान बनाने के लिए पहल की है। हालांकि 4 पाकिस्तानी मूल के प्लेयर्स को वीजा मिल चुका है।
ICC के मुताबिक इंग्लैंड टीम के अदिल राशिद, रेहान अहमद और साकिब महमूद का वीजा क्लियर हो चुका है। वहीं नीदरलैंड टीम के सदस्यों को भी भारत आने की मंजूरी मिल गई है। कनाडा टीम के स्टाफ में शामिल शाह सलीम जफर को भी वीजा दिया गया है।
आखिरी डेट 31 जनवरी
UAE, अमेरिका, इटली, बांग्लादेश और कनाडा से आने वाले पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वीजा अपॉइंटमेंट अगले हफ्ते की शुरुआत में तय कर दिए गए हैं। पूरी प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। सभी के लिए वीजा जारी करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी तय की गई है।
वीजा एप्लीकेशन की जांच
ICC किसी भी देरी से बचने के लिए अलग-अलग देशों में भारतीय हाई कमीशन के साथ लगातार संपर्क में है। बाकी सभी मामले भी तय समय सीमा के अंदर सुलझा लिए जाएंगे। भारत में पाकिस्तानी मूल के लोगों के वीजा एप्लीकेशन की ज्यादा कड़ी जांच होती है। इसीलिए इस प्रोसेस में ज्यादा समय लगता है। T20I वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होने वाला है।
इसके बाद T20I वर्ल्ड कप होगा
T20I वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी को होगा। जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। इस बार भारतीय टीम पहली बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टूर्नामेंट खेलेगी।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसी दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने T20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद टीम में काफी बदलाव आए हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड, नामीबिया।
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान।
ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली।
ग्रुप D: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई।
ऐसा रहेगा वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
फॉर्मेट पिछले वर्ल्ड कप की तरह ही होगा। 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। यहां 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। फिर दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। उसके बाद फाइनल होगा।
पहला सेमीफाइनल मुंबई में खेला जाएगा। यदि पाकिस्तान और श्रीलंका क्वालिफाई करती है तो दूसरा सेमीफाइनल कोलंबो में होगा, नही तो यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल अहमदाबाद में होगा। यदि पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया तो यह खिताबी मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें खेलेंगी
इंडिया, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, UAE और ओमान।

