I am Sorry Dubey: हार्दिक पंड्या के कारण आउट हुए थे शिवम दुबे, बाद में गले लगाकर माफी मांगी; फोटो वायरल
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने गुरुवार (5 मार्च) को इंग्लैंड को 7 रन से हराया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शिवम दुबे हाफ सेंचुरी पूरी नहीं कर पाए। इसके पीछे हार्दिक पंड्या की गलती थी। बाद में वे माफी मांगते दिखे। आखिर क्या हुआ चलिए जानते हैं...

भारतीय टीम का T20 वर्ल्ड कप में यह चौथा फाइनल होगा। इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में खेला था।
शिवम दुबे 25 गेंद में 43 रन बनाकर अच्छी बैटिंग कर रहे थे। वे तेजी से रन बना रहे थे। ऐसा लग रहा था कि आसानी से फिफ्टी पूरी कर लेंगे। इसी दौरान रन लेने के चक्कर में मिस-अंडरस्टैंडिंग हो गई। दूसरे छोर पर खड़े हार्दिक पंड्या ने रन के लिए कॉल किया। बाद में उन्होंने शिवम को वापस लौटने का इशारा कर दिया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। इंग्लैंड के फील्डर ने सीधा थ्रो मारकर दुबे को रन आउट कर दिया।
आई एम सॉरी
शिवम दुबे रन आउट होने के बाद काफी निराश दिखे। वह हाफ सेंचुरी के करीब थे और अच्छी फॉर्म में थे। इसी बीच पंड्या को अपनी गलती का एहसास हुआ। 27 रन पर पंड्या ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे। तभी सीढ़ियों पर उनका सामना दुबे से हुआ। उन्होंने दुबे को गले लगाया और माफी मांगी। फैंस पंड्या के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं । इसकी एक फोटो वायरल हो रही है।
वायरल तस्वीर देखें...

शिवम दुबे ने 2019 में डेब्यू किया था। वह 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
एमएस धोनी के बाद दूसरे बैटर
शिवम दुबे T20 WC एडिशन में तीन बार रन आउट होने वाले दूसरे बैट्समैन हैं। इससे पहले 2007 में एमएस धोनी रन आउट हुए थे।
टीम इंडिया फाइनल में
पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 बॉल में 89 रन बनाए। उनकी इनिंग में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। संजू को दूसरे बैट्समैन से अच्छा सपोर्ट मिला। शिवम दुबे ने 25 बॉल में 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 18 बॉल में 39 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 12 बॉल में 27 रन और तिलक वर्मा ने 7 बॉल में 21 रन जोड़े।

एमएस धोनी T20 WC 2007 में तीन बार रन आउट हुए।
जैकब अड़े रहे
254 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड एक समय मुश्किल में था। उसने 95 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद जैकब बेथेल ने 48 बॉल में 105 रन बनाए। इसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
बेथेल ने विल जैक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रन की पार्टनरशिप की। जैक्स ने 20 बॉल में 35 रन बनाए।
जस्सी जैसा कोई नहीं
हालांकि, आखिरी ओवर्स में जसप्रीत बुमराह की अच्छी बॉलिंग ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने हाई-प्रेशर ओवर्स में अच्छा खेल दिखाया और इंग्लैंड के रन रेट पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने मैच में 33 रन देकर 1 विकेट लिए। इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

