पहली बार बिग थ्री के बिना खेलेगी ऑस्ट्रेलिया: कमिंस-हेजलवुड इंजरी के चलते बाहर; स्टार्क के रिटायरमेंट से पेस अटैक कमजोर
Published:
2 min read

कमिंस पपीठ की चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए एक और परेशानी वाली खबर आई। पहले कप्तान पैट कमिंस टूर्नामेंट से बाहर हुए। अब एक और पेसर जॉश हेजलवुड भी इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। इससे ऑस्ट्रेलिया की बाॅलिंग लाइनअप कागज पर काफी कमजोर नजर आने लगी है।
हेजलवुड क्यों बाहर हुए
सिलेक्टर टोनी डोडेमाइड के मुताबिक- हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं हैं। उम्मीद थी कि वे सुपर 8 राउंड तक फिट हो जाएंगे। हालांकि अब मेडिकल टीम ने साफ कर दिया है कि उनकी रिकवरी में अभी और समय लगेगा। अगर उन्हें खेलने दिया गया तो चोट और गंभीर हो सकती है। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने कोई जोखिम न लेने का फैसला किया और उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

अब बिग थ्री के बगैर ऑस्ट्रेलिया
इस बार T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कमी होगी उसका मशहूर पेस अटैक यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जॉश हेजलवुड।कमिंस पपीठ की चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। मिचेल स्टार्क T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब हेजलवुड भी बाहर हो गए हैंऐसा पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया किसी वर्ल्ड टूर्नामेंट में अपनी ‘बिग थ्री’ के बिना खेलेगा।

IPL में 22 विकेट लिए
हेजलवुड IPL 2025 में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 22 विकेट लिए और अपनी टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। हेजलवुड की सबसे बड़ी खासियत है कि वो डेथ ओवर्स में सटीक गेंदबाजी करते हैं।

जाम्पा से उम्मीद
अब गेंदबाजी की अगुवाई स्पिनर एडम जाम्पा करेंगे। तेज गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के पास अब जेवियर बार्टलेट,बेन ड्वार्शुइस और नाथन एलिस ही हैं। हालांकि, ऑलराउंडर्स जैसे मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन अच्छी बाॅलिंग भी कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान) जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कूनमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।
ट्रैवलिंग रिजर्व:शॉन एबॉट


