T20 WC, वेस्टइंडीज 107 रन से जीता: सुपर-8 में जिम्बाब्वे को हराया, हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में सोमवार (23 फरवरी) को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला हुआ। मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में हुए इस मैच को वेस्टइंडीज ने 107 रन से जीत लिया। इस जीत के हीरो शिमरॉन हेटमायर रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हेटमायर के 34 बॉल पर 85 रन
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट पर 254 रन बनाए थे। हेटमायर ने 34 बॉल पर 85 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान 7 छक्के और इतने ही चौके लगाए।
रोवमैन पॉवेल ने 35 बॉल पर 59 रन बनाए। उन्होंने 4 छक्के और 4 ही चौके लगाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 बॉल पर नाबाद 31 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने 10 बॉल पर 21 और जेसन होल्डर ने 4 बॉल पर 13 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी ने 2-2 विकेट लिए।
जिम्बाब्वे की टीम 107 रन से मैच हारी
वेस्टइंडीज ने 255 रनों का टारगेट सेट किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई। ब्रेड इवांस ने 21 बॉल पर 43 रन की पारी खेली। डायोन मायर्स ने 28 और कप्तान सिकंदर रजा ने 27 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। अकील हुसैन को 3 सफलता मिली। मैथ्यू फोर्दे ने 2 और जेसन होल्डर ने 1 विकेट लिया।

