बैटर्स की सीक्रेट मीटिंग : तिलक बोले- बैटिंग ऑर्डर- इंडिविजुअल स्कोर के मायने नहीं, टीम की जीत के लिए रन बनाना अहम था
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को लेकर तमाम सर्कल्स में बातें हो रही हैं। हालांकि, जिम्बॉब्वे के खिलाफ जिस तरह का बैटिंग परफॉर्मेंस टीम इंडिया ने दिया, उसके बाद कुछ लोगों के मुंह बंद हो गए होंगे। अभिषेक से लेकर तिलक तक, हर किसी का बल्ला बोला और गजब बोला।
पहले मैच की बात कर लेते हैं…
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारतीय टीम ने पहली जीत दर्ज की। चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाव्बे को 72 रन से हराया। अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने फिफ्टी लगाई। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 23 बॉल पर नाबाद 50 रन बनाए।
अब सुपर संडे का इंतजार
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल में एंट्री का रास्ता आसान हो गया है। अब भारतीय टीम को सुपर-8 में अपना तीसरा यानी आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। यह मैच जीतते ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी।

विजय ‘तिलक’ की सुनिए
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत में तिलक वर्मा ने कहा- मैच के पहले सूर्या, हार्दिक और बाकी तमाम बैटर्स ने तय कर लिया था कि टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग ऑर्डर तय किया जाएगा। कोई भी किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकता है। टीम के लिए बैटिंग नंबर नहीं, स्कोरबोर्ड का नंबर जरूरी है। हमने इसी प्लान के हिसाब से बैटिंग की।

इस बार लोउर ऑर्डर
तिलक खुद इस मैच में 6 नंबर पर आए और महज 14 बॉल पर 44 रन पाए। इसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वर्मा ने आगे कहा- बेखौफ होकर खेलना मकसद था। एक बार विकेट पर पहुंचने के बाद बाकी चीजें दिमाग से निकाल देनी चाहिए। फोकस सिर्फ टीम की जरूरत होती है और होना भी चाहिए।
इस वर्ल्ड कप में तिलक कहां
कुल 6 मैच खेले। 151 रन हैं। एवरेज 30.20 और स्ट्राइक रेट 142.45 है। मिडिल ऑर्डर का यह बैटर अब 1 मार्च को वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक्शन में दिखाई देगा। यह मैच कोलकाता में खेला जाएगा। कैरेबियन्स के खिलाफ जीत हासिल करते ही टीम इंडिया छलांग के साथ सुपर 4 यानी सेमीफाइनल बर्थ पक्की कर लेगी।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच टोटल
459 - साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
440- इंडिया vs जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026 *
418- इंडिया vs इंग्लैंड, डरबन 2007
413- विंडीज vs सा.अफ्रीका, जोहानिसबर्ग 2007
401- वेस्टइंडीज vs जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026

