सुपर-8 का शेड्यूल क्लियर: इंडिया-पाकिस्तान समेत सभी 8 टीमें पक्की, देखिए भारतीय टीम का शेड्यूल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच बढ़ गया है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले आज (20 फरवरी) खत्म हो गए हैं। सुपर-8 राउंड की सभी 8 टीमें भी तय हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसी चैम्पियन टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उसकी जगह जिम्बाब्वे ने क्वालिफाई किया है। इसके साथ ही भारतीय टीम का सुपर-8 का शेड्यूल भी क्लियर हो गया है।
अगले राउंड में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर-8 में यह दो ग्रुप X और Y रहेंगे। इसमें इंडिया के साथ ग्रुप X में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें होंगी। भारतीय टीम का पहला मैच साउथ अफ्रीका से 22 फरवरी को अहमदाबाद में होगा।

4 ग्रुप से इस तरह 8 टीमें सुपर-8 में पहुंची
ग्रुप ए - इंडिया, पाकिस्तान
ग्रुप बी - श्रीलंका, जिम्बाब्वे
ग्रुप सी - वेस्टइंडीज, इंग्लैंड
ग्रुप डी - साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड
आगे का फॉर्मेट कैसा होगा
सुपर-8 में भी ग्रुप मुकाबले होंगे। हर एक टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमोंं से 1-1 मैच खेलेगी। इस राउंड में हर एक टीम 3 मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।

पहला सेमीफाइनल मुंबई में खेला जाएगा। यदि पाकिस्तान और श्रीलंका क्वालिफाई करती है तो दूसरा सेमीफाइनल कोलंबो में होगा, नहीं तो यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल अहमदाबाद में होगा। यदि पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया तो यह खिताबी मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।
इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।

