पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में चीता, मीता, बाला, टोनी, हीरा, मोटू: सकलैन का टीम पर तंज, स्टूडियो में सभी हंसने लगे; VIDEO
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम चर्चा में आ गई है। वजह कोई बड़ी रणनीति या अभ्यास मैच नहीं, बल्कि एक मजाकिया बयान है। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर और पूर्व कोच सकलैन मुश्ताक ने लाइव शो में पाकिस्तान टीम पर ऐसा बयान दिया कि स्टूडियो में मौजूद सभी हंसने लगे। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या था पूरा मामला?
एक टीवी शो में होस्ट ने सकलैन से सीधा सवाल पूछा, “न्यूजीलैंड के खिलाफ आपकी प्लेइंग 11 क्या होगा?” सबको लगा कि वे बाबर, रिजवान, शाहीन और बाकी खिलाड़ियों के नाम गिनाएंगे। लेकिन सकलैन ने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया, “मेरी प्लेइंग इलेवन है—चीता, मीता, बाला, टोनी, हीरा, मोटू…।”
बस फिर क्या था, स्टूडियो में जोरदार ठहाके गूंज उठे। होस्ट भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सकलैन का ईशारा साफ था कि टीम का सिलेक्शन और प्रदर्शन इस समय मजाक बना हुआ है।
पाकिस्तान टीम पर क्यों उठ रहे सवाल?
टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच है। कीवी टीम हमेशा अनुशासन और संतुलन के लिए जानी जाती है। वहीं पाकिस्तान टीम कभी शानदार खेल दिखाती है तो कभी अचानक बिखर जाती है।
पिछले कुछ महीनों में टीम चयन, कप्तानी और बल्लेबाजी क्रम को लेकर कई सवाल उठे हैं। फैंस का कहना है कि टीम में स्थिरता की कमी है। ऐसे में सक़लैन का यह मज़ाक कहीं न कहीं टीम के मौजूदा हालत पर तंज है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया, तो कुछ ने कहा कि यह टीम के लिए शर्म की बात है। कई फैंस ने लिखा कि “अगर प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो सच में चीता और ईगल ही उतार दो!”
मैच पर सबकी नजर
टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 का मैच बेहद अहम है। पाकिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो यह मजाक अपने आप बंद हो जाएगा। लेकिन अगर हार मिली, तो आलोचना और तेज हो सकती है। न्यूजीलैंड की टीम मजबूत गेंदबाजी और शांत दिमाग से खेलने के लिए मशहूर है। पाकिस्तान को अगर जीत चाहिए, तो बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना होगा और गेंदबाजों को शुरुआती विकेट लेने होंगे।

