105 प्लेयर्स के 192 छक्के: 12 मैच में 151 विकेट, जानिए हाईएस्ट स्ट्राइक रेट और टीम स्कोर समेत बाकी सभी रिकॉर्ड्स
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले खत्म हो गए हैं। अब टूर्नामेंट ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। सुपर-8 राउंड में 8 टीम के बीच 12 मैच हुए, जिस दौरान छक्के, चौके, विकेट और स्ट्राइक रेट समेत कई रिकॉर्ड बने। सुपर-8 में 105 प्लेयर ने 192 सिक्स लगाए। देखिए खास रिकॉर्ड्स…

सेमीफाइनल की 4 टीम तय
इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए चार सेमीफाइनल टीम तय हो गई हैं। यह इंडिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका हैं। भारतीय टीम ने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर जगह बनाई।
दूसरा सेमी इंडिया-इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को
वह अपने ग्रुप-1 में दूसरे नंबर पर रही। ऐसे में उसका सेमीफाइनल ग्रुप-2 की टॉपर इंग्लैंड से होगा। यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 में टॉप पर रही थी। ऐसे में वह ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर रही न्यूजीलैंड से मैच खेलेगी। इन दोनों टीमोंं के बीच पहला सेमीफाइनल होगा, जो 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

