पहला सेमी 4 मार्च को कोलकाता में: न्यूजीलैंड की टक्कर साउथ अफ्रीका से, दूसरा सेमी इंडिया- इंग्लैंड के बीच; देखिए फुल शेड्यूल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चारों सेमीफाइनल टीम तय हो गई हैं। यह टीम इंडिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका हैं। भारतीय टीम ने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर जगह बनाई। वह अपने ग्रुप-1 में दूसरे नंबर पर रही। ऐसे में उसका सेमीफाइनल ग्रुप-2 की टॉपर इंग्लैंड से होगा।
1st सेमीफाइनल
दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 में टॉप पर रही थी। ऐसे में वह ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर रही न्यूजीलैंड से मैच खेलेगी। इन दोनों टीमोंं के बीच पहला सेमीफाइनल होगा, जो 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

2nd सेमीफाइनल
भारतीय टीम दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी। यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह दोनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।
सुपर-8 से यह 4 टीमें बाहर
इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 में काफी रोमांचक मुकाबले हुए। हालांकि पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को बाहर होना पड़ा। इनमें से सिर्फ एक ही टीम वेस्टइंडीज ने दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बदकिस्मती से सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।

सेमीफाइनल के चारों स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, क्विंटन डि'कॉक, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ और ट्रिस्टन स्टब्स।
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।

