स्कॉटलैंड का जीत से आगाज: इटली को 73 रन से हराया, ओपनर जॉर्ज मुन्से की हाफ सेंचुरी
Published:
2 min read

ओपनर जॉर्ज मुन्से ने 84 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क.टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड ने जीत के साथ अपने की शुरुआत की है। टीम ने ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में इटली को अंतर से हराया। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। स्कॉटलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को 73 रन से मात दी।
इटली को 207 का टारगेट मिला था
सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए। यह स्कोर अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर है। ओपनर जॉर्ज मुन्से ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए। उन्होंने तेज रन बनाए और मैदान के चारों ओर शॉट लगाए।
जॉर्ज मुन्से का विकेट ग्रांट स्टीवर्ट ने लिया। यह इटली का टी-20 वर्ल्ड कप में पहला विकेट भी था। मुन्से के अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन ने नाबाद 41 रन बनाए और माइकल जोन्स ने 37 रनों का योगदान दिया। मुन्से को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इटली के लिए ग्रांट स्टीवर्ट, अली हसन, थॉमस ड्राका और जेजे स्मट्स को 1-1 विकेट मिला।
134 रन बना पाई इटली
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। स्कॉटलैंड के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लैंथ से गेंदबाजी की और इटली के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इटली की टीम 17.4 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 134 रन ही बना सकी।हैरी मैनेंटी 37 और बेन मैनेंटी 52 रन बनाए। स्कॉटलैंड के माइकल लीस्क ने 4 और मार्क वॉट 2 विकेट लिए।

मैडसेन के कंधे में चोट लगी
इस मैच में इटली टीम के कप्तान वेन मैडसेन कंधे में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चले गए। इस वजह से वह बल्लेबाजी करने भी नहीं उतर सके। कप्तान की गैरमौजूदगी से इटली की टीम और कमजोर हो गई और वह लक्ष्य के पास भी नहीं पहुंच सकी।

