तीसरा उलटफेर नहीं कर सकी जिम्बाब्वे: साउथ अफ्रीका 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में, अब न्यूजीलैंड से मैच
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम ने दो बड़े उलटफेर किए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे उलटफेर के करीब थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रविवार (1 मार्च) को खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से शिकस्त दी। जीत के बाद ग्रुप-1 में टॉप पर रहते हुए अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री की है।
अफ्रीकी टीम पहला सेमीफाइनल खेलेगी, जो 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। इस मैच में अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे ने 154 रन का टारगेट दिया
सुपर-8 के इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 153 रन बनाए थे। कप्तान सिकंदर रजा ने 43 बॉल पर 73 रन की पारी खेली। अफ्रीका के लिए क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह जिम्बाब्वे ने 154 रन का टारगेट दिया।
अफ्रीका की शुरुआत खराब रही
जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। उसने 14 रन पर 2 और 43 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया था। 101 रन पर आधी टीम सिमट गई थी। यहां से लग रहा था कि जिम्बाब्वे उलटफेर कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरा।
पांच विकेट से मैच जीत लिया
आखिर में अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। उसने 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। डेवॉल्ड ब्रेविस ने 18 बॉल पर 42 रन की पारी खेली।
रेयान रिकेल्टन ने 31 और जॉर्ज लिंडे ने नाबाद 30 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने 3 विकेट लिए। हालांकि ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सके।

