इंडिया नंबर 1 टीम : पाकिस्तान का अब उससे कोई मुकाबला नहीं, बासित अली बोले- सलमान अली आगा उल्लू है
Published:
2 min read

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रन से हार झेलनी पड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रन से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पर सवाल उठने लगे। सबसे ज्यादा नाराजगी पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने जताई। उन्होंने कप्तान के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को गलत बताया।
बसित ने एक शो में कहा-भारत इस समय दुनिया की नंबर-1 टीम है। जिस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तीनों मैच जीत चुकी है, उस पर आगा टॉस जीतकर पहले बाॅलिंग कर रहा है।
उन्होंने जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के मैच का उदाहरण देते हुए बताया कि इसी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती थी, फिर भी पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अगर स्पिन गेंदबाजी इतनी मजबूत थी तो पहले बल्लेबाजी करके बाद में स्पिन का इस्तेमाल करना चाहिए था।
ईशान के सामने बेबस पाकिस्तान
हार के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने कप्तान के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि टीम के स्पिन गेंदबाज दबाव में आकर सही लाइन और लैंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाए। भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी तेज पारी के सामने पाकिस्तान के गेंदबाज बेबस नजर आए।


