T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का पहला मैच रद्द: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच बारिश से धुला, दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। यह मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना था। मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था।
इसके बाद बारिश आई और मैच शुरू ही नहीं हुआ। अब दोनों टीमों को बराबर 1-1 पॉइंट मिला। दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से यह मैच अहम था। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों ने ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच जीते थे। पाकिस्तान को इंडिया से हार मिली थी। जबकि साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी।
रविवार को दो मुकाबले होंगे
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का दूसरा मैच रविवार (22 फरवरी) को दोपहर में 3 बजे से इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच पल्लेकेल में होगा। जबकि तीसरा मैच इसी दिन शाम 7 बजे से भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
दोनों टीमों को बराबर पॉइंट मिले
पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 1-1 पॉइंट हैं। दोनों का नेट रनरेट 00 ही है, क्योंकि यह मैच हो नहीं सका।
बारिश के कारण मैच रद्द
कोलंबो में बारिश इतनी तेज हुई की मैच शुरू ही नहीं हो सका। इस कारण ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 का यह पहला मैच रद्द करना पड़ा।
कटऑफ के लिए आखिरी टाइम 10.16 बजे
बारिश अब भी बंद नहीं हुई है। नियमानुसार मैच को कम से कम 5-5 ओवर का कराया जा सकता है। इस कटऑफ के लिए आखिरी टाइम 10.16 बजे है। इसके बाद मैच रद्द माना जाएगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा।
बारिश के चलते मैच रुका
कोलंबो में तेज बारिश शुरू हो गई है। इस कारण मैच को रोक दिया गया है। पूरे ग्राउंड को कवर कर दिया गया है।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमां, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरेल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में एक बदलाव
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है। ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को शामिल किया गया। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। ईश सोढ़ी और लोकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर की वापसी हुई है। वे बीमार थे।
क्या इस मैच में रिजर्व डे रहेगा
अगर दोनों टीमें मैच में कम से कम 5 ओवर पूरे नहीं कर पाती हैं तो नियमों के मुताबिक 1-1 पॉइंट शेयर करना होगा। सुपर 8 और लीग स्टेज में कोई रिजर्व डे नहीं होता है। इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच भी बिना एक भी गेंद फेंके कैंसिल हो गया था।
सुपर 8 और लीग स्टेज में कोई रिजर्व डे नहीं होता है। ऐसे में यदि बारिश आती है तो कम से कम 5-5 ओवर का मैच कराए जाने का नियम रहेगा। यदि यह भी नहीं हो पाता है तो मैच ड्रॉ माना जाएगा और दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट शेयर करना होगा।
इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का हाल
पाकिस्तान ने नामीबिया पर बड़ी जीत के बाद सुपर 8 में जगह बनाई। साहिबजादा फरहान टूर्नामेंट में 220 रन बना चुके हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 58 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए थे। बाबर आजम फॉर्म में नहीं हैं। 4 मैच में 66 रन ही बना सके हैं। स्ट्राइक रेट 115.78 रहा है।
स्पिन डिपार्टमेंट में उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब, मोहम्मद नवाज और शादाब खान कोलंबो की पिच पर कारगर हो सकते हैं। उस्मान तारिक 3 मैच में 8 विकेट ले चुके हैं। पाकिस्तानी पेसर्स विकेट लेने के लिए जूझ रहे हैं।
वेदर रिपोर्ट
AccuWeather के मुताबिक, कोलंबो में शनिवार को बारिश की 75% पॉसिबिलिटी है। हालांकि, शाम को यह 41% तक पहुंच सकती है। बादल छाए रहने की 99% पॉसिबिलिटी है। टेम्प्रेचर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
पिच रिपोर्ट
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए अच्छी मानी जाती है। बैटर्स यदि संभलकर खेलते हैं तो उन्हें मदद मिल सकती है। ग्राउंड बड़ा है तो बॉउंड्री लगाना आसान नहीं होगा। 160 से 180 रन का टारगेट मुश्किल होगा।
जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज के मैच में इसी मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। जिम्बाब्वे ने 170 रन का टारगेट डिफेंड किया था।
न्यूजीलैंड की पॉसिबल प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।
पाकिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, शादाब खान, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
सुपर-8 का पहला मैच थोड़ी देर में
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 का पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। इसके लिए थोड़ी देर में टॉस होगा।
दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से यह मैच अहम है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों ने ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच जीते थे। पाकिस्तान को इंडिया से हार मिली थी। जबकि साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी।

