T20 WC-Your Attention Please: सेंटनर की टीम को सेमी स्पॉट की तलाश; इंग्लैंड पहले ही अंतिम 4 में
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आज (27 फरवरी) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का आमना-सामना होगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा।
इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में
इंग्लैंड ने लगातार 2 जीत के साथ सुपर 8 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड ने सुपर 8 में पहले श्रीलंका को 51 रन से हराया। इसके बाद पल्लेकेले में पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी बनाई। ब्रूक ने अब तक 6 मैच में 202 रन बनाए हैं। एवरेज 33.66 और स्ट्राइक रेट 172.64 रहा ।
न्यूजीलैंड फॉर्म में
न्यूजीलैंड की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ उनका मैच ड्रॉ रहा था। इसके बाद टीम ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर अपना नेट रन रेट स्ट्रांग किया। इस जीत से कीवी टीम सेमीफाइनल में एंट्री के लिए अच्छी सिचुएशन में है। इस मैच में जीत से अंतिम 4 में उनकी जगह पक्की हो जाएगी।
प्लेयर टू वॉच
बैटर की परफॉर्मेंस
हैरी ब्रूक ने 10 मैच में 258 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 32.25 और स्ट्राइक रेट 172 रहा है।
सैम करन ने 10 मैच में 204 रन बनाए हैं। उनका एवरेज34 और स्ट्राइक रेट 122.89 दर्ज है।
टिम सिफर्ट ने 10 मैच में 284 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 35.5 और स्ट्राइक रेट 162.28 है।
फिन एलन ने 7 मैच में 240 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 48 और स्ट्राइक रेट 187.5 रहा है।
इन चार पर ज्यादा नजरें होंगी।
बॉलर की परफॉर्मेंस
आदिल रशीद ने 9 मैच में 14 विकेट लिए हैं। इकॉनमी 7.21 और स्ट्राइक रेट 14.85 है।
लियाम डॉसन ने 9 मैच में 13 विकेट झटके। इकॉनमी 7.24 और स्ट्राइक रेट 15.69 है।
मैट हेनरी ने 8 मैच में 9 विकेट लिए हैं। इकॉनमी 8.69 और स्ट्राइक रेट 17.33 है।
जैकब डफी ने 8 मैच में 7 विकेट हासिल किए हैं। उनकी इकॉनमी 11.03 और स्ट्राइक रेट 22 रहा है।
अपनी-अपनी टीम के लिए चारों ही बॉलर बेहतर करना चाहेंगे।

और अब पिच रिपोर्ट
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए अच्छी मानी जाती है। बैटर्स संभलकर खेलते हैं तो उन्हें मदद मिल सकती है। ग्राउंड बड़ा है तो बॉउंड्री लगाना आसान नहीं होगा। 160 से 180 रन का टारगेट मुश्किल होगा।
इस टूर्नामेंट में पिच पर 5 मैच हुए हैं। इनमें से 4 मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। सिर्फ 1 बार चेज करने वाली टीम सफल रही।
अब मौसम का हाल
AccuWeather के मुताबिक, कोलंबो में शुक्रवार को बारिश की 75% पॉसिबिलिटी है। हालांकि, शाम को यह 41% तक पहुंच सकती है। बादल छाए रहने की 99% पॉसिबिलिटी है। टेम्परेचर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
अगर दोनों टीमें मैच में कम से कम 5 ओवर पूरे नहीं कर पाती हैं तो 1-1 पॉइंट शेयर करना होगा। सुपर 8 और लीग स्टेज में कोई रिजर्व डे नहीं होता है।
सुपर 8 और लीग स्टेज में कोई रिजर्व डे नहीं होता है। ऐसे में बारिश आती है तो कम से कम 5-5 ओवर का मैच कराए जाने का रूल है। अगर यह भी नहीं हो पाता है तो मैच ड्रॉ हो जाएगा। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट शेयर करना होगा।

पॉसिबल प्लेइंग 11
इंग्लैंड (ENG)
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
न्यूजीलैंड (NZ)
टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।

