Your Attention Please: हमारे लिए तो आज इस पार या उस पार; रिंकू के खेलने पर सस्पेंस
Published:
4 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में आज (26 फरवरी) को भारत और जिम्बाबे का आमना-सामना होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा। दोनों टीमों को सुपर 8 के अपने पहले मैच में हार मिली थी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए ही करो या मरो जैसा बन गया है।
टीम इंडिया के पास दूसरा रास्ता नहीं
टीम इंडिया सुपर 8 मैच साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार गई थी। डेविड मिलर की फिफ्टी और मार्को जेनसन के 4 विकेट ने मैच की तस्वीर बदल दी। टीम इंडिया बैटिंग और बॉलिंग दोनों में पीछे रह गई। आज वो हर हाल में वापसी की कोशिश करेगी।
दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप स्टेज में अच्छा परफॉर्म करने वाली जिम्बाब्वे सुपर 8 की शुरुआत में प्रेशर में है।
पॉसिबल बेस्ट बैटर
ईशान किशन ने 5 मैच में 176 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 193.41 रहा है।
ब्रायन बेनेट ने T20 वर्ल्ड कप में 4 मैच में 180 रन बनाए।
इन दोनों पर ज्यादा नजर होगी।
पॉसिबल बेस्ट बॉलर
वरुण चक्रवर्ती 5 मैच में 10 विकेट ले चुके हैं। इकोनॉमी 10.90 है।
ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 मैच में 11 विकेट लिए हैं। इकॉनमी 7.06 है।
अपनी-अपनी टीम के लिए दोनों ही बॉलर बेहतर करना चाहेंगे।

रिंकू पर तस्वीर साफ नहीं
सुपर 8 में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। इसके बाद भारतीय टीम की कमजोरियों पर ध्यान गया है। सबसे बड़ी दिक्कत ओपनर अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह का फॉर्म है। इन तीनों में से किसी एक को अगले मैच के लिए बाहर किया जा सकता है।
हालांकि, रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी के चलते फिलहाल टीम के साथ नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए उनका खेलना पक्का नहीं है।
अक्षर का कमबैक
उपकप्तान अक्षर पटेल की भी प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है। उनके लिए वॉशिंगटन सुंदर को बाहर किया जा सकता है। अक्षर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खिलाया गया था। इसकी काफी आलोचना हुई थी।

अक्षर पटेल ने 2014 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया । 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
और अब पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आम तौर पर स्लो टर्नर होती है। इस बार नई पिच तैयार की गई है। इस पिच पर अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। इस पिच पर बैट्समैन रन बना सकते हैं। अच्छा बाउंस होगा। बॉल बैट पर आसानी से आएगी। एवरेज स्कोर 180 से 190 के बीच रहने की उम्मीद है।
सेमी का समीकरण भी समझ लीजिए
पहला:
- यदि भारतीय टीम जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने बाकी दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 4 पॉइंट्स हो जाएंगे।
- दूसरी ओर साउथ अफ्रीका भी अपने तीनों मैच जीत जाती है तो भारत भी उसके साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।
- यदि साउथ अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज से हार जाती है तो उस स्थिति में इंडिया के साथ इन दोनों टीमों के 4-4 पॉइंट्स होंगे। तब फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।
- अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच हार जाती है तो इंडिया अपने बाकी दोनों मैच जीतकर वेस्ट इंडीज के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

- यदि भारतीय टीम दो में से सिर्फ एक मैच जीतती है तो सिचुएशन काफी मुश्किल हो जाएगी। तब भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत जरूरी होगी। अगर भारतीय टीम वेस्ट इंडीज को हरा देती है और जिम्बाब्वे से हार जाती है। जबकि साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत जाती है। इन हालात में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के 2-2 पॉइंट्स हो जाएंगे। इसके बाद भी फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। यहां इंडिया को वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत चाहिए रहेगी।
- अगर साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच हार भी जाती है तो उस स्थिति में भारतीय टीम अपने बाकी दो मैच जीतकर वेस्टइंडीज के साथ सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी।
लिहाजा, यह साफ है कि अब टीम इंडिया के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। सिर्फ बड़े अंतर से जीत ही उसे सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है।

रिंकू सिंह ने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11
भारत
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
जिम्बाब्वे
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजराबानी।

