T20 वर्ल्ड कप 2026-14510: पिच भांप गए थे अफ्रीकी बॉलर, पेस के बजाए कटर यूज किए; अश्विन के प्लेइंग 11 पर सवाल
Published:
3 min read

सुपर 8 में भारत को पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया।
स्पोर्ट्स डेस्क. वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हजारों दर्शक भारतीय टीम की जीत की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन मैदान पर कहानी बिल्कुल अलग रही। दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्लान धैर्य और सटीक गेंदबाजी के दम पर भारत को मात दी। इस हार के बाद भारतीय टीम की तैयारी, रणनीति और चयन को लेकर बहस शुरू हो गई है।
धीमी गेंदों ने तोड़ी भारत की लय
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने पिच को जल्दी समझ लिया था। काली मिट्टी की इस पिच पर गेंद रुककर आ रही थी, इसलिए उन्होंने तेज गेंदबाजी की जगह धीमी गेंदों और कटर का सहारा लिया। लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए। उनकी धीमी गेंदों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने की कोशिश में गलती करते गए।
वहीं मार्को यानसेन ने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए 4 विकेट लिए। उनकी गेंदें उछाल ले रही थीं, जिससे बल्लेबाजों के लिए टाइमिंग करना मुश्किल हो गया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस रणनीति का जवाब नहीं दे सके। उन्हें ज्यादातर धीमी गेंदें मिलीं, जिन पर रन बनाना आसान नहीं था। पूरी टीम दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
मिलर और ब्रेविस ने बदला मैच का रुख
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम 20 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। उस समय लग रहा था कि भारत मैच में मजबूत स्थिति में है। लेकिन डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने समझदारी से खेलते हुए पारी को संभाला। दोनों ने 97 रन की अहम साझेदारी की। उन्होंने भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को निशाना बनाया, जिनके चार ओवर में 47 रन बने। मिलर ने 63 रन की तेज पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
अक्षर पटेल को बाहर रखना भारी पड़ा
उपकप्तान अक्षर पटेल को लगातार दूसरे मैच में प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया। हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेट ने मैच के हिसाब से यह फैसला लिया। हालांकि यह गलत साबित हुआ। उम्मीद थी कि सुंदर शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी करेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। बल्लेबाजी ऑडर भी सही नजर नही आया।
रविचंद्रन अश्विन ने बताईं दो बड़ी गलतियां
पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस हार के बाद खुलकर अपने युटूयुब चैनल पर कहा- पहली गलती अक्षर पटेल को बाहर रखना और दूसरी, रिंकू सिंह को 8 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजना रही। अश्विन का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में टीम को एक ही प्लेंइग 11 रखना जरूरी होता है। ज्यादा एकसपेरिमेंट करना खराब हो सकता है।


