T20 WC 2026- बायकॉट के साइड इफेक्ट्स : पाकिस्तान के लिए 48 घंटे बेहद अहम; फैसला न बदला तो परत-दर-परत सिर्फ बर्बादी
Published:
1 min read

पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगा, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच नहीं खेलेगा। यानी इसका बायकॉट करेगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फैंस को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार था। अब शायद यह इंतजार-इंतजार ही रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि, पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगा, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच नहीं खेलेगा। यानी इसका बायकॉट करेगा।
बहरहाल, अगर पाकिस्तान इस हाई-वोल्टेज मैच का बायकॉट करता है तो इसका असर सिर्फ भारत या पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दायरा बेहद बड़ा होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक फैसले से करीब 4500 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान पर बेमियादी और कम्पलीट बैन का खतरा भी है।

