वॉर्मअप मैच में भारत ने सा. अफ्रीका को हराया: टी20 वर्ल्ड कप से पहले तिलक फॉर्म में लौटे, ईशान की हाफ सेंचुरी
Published:
3 min read

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मैच में ईशान किशन ने 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में बुधवार को कुछ मुकाबले खेले गए। इसी कड़ी में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया। नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 6 रन से मात दी। अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 रन से जीत दर्ज की। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।
भारत 30 रन से जीता
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 240 रन बनाए। ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई। तिलक वर्मा ने 45 रन बनाए। हार्दिक पांड्या (35) और अक्षर पटेल (35) ने भी बैटिंग में योगदान दिया। अभिषेक शर्मा ने 24 और कप्तान सूर्यकुमार ने भी 30 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या और क्वेन मफाका को 1-1 विकेट मिला।
साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत
241 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में जॉर्ज लिंडे आउट हो गए। कप्तान ऐडन मार्करम ने 38 रन बनाए।रायन रिकेल्टन ने 44 रन की पारी खेली। जैसन स्मिथ ने 35 रन बनाए।मार्को यानसन ने 31 रन जोड़े। ट्रिस्टन स्टब्स ने 45 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट पर 210 रन ही बना सकी।
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।
नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 6 रन से हराया
बेंगलुरु के BCCI ग्राउंड 2 पर खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 6 रन से हराया। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 226 रन बनाए। जान फ्राइलिंक ने 88 रन बनाए।लॉरेन स्टीनकैंप ने 51 रन की पारी खेली। दोनों ने पावरप्ले में 79 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने नाबाद 33 रन बनाए।
रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 25 रन जोड़े। स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकमुलन ने 39 गेंदों पर 95 रन बनाए। इसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रिची बेरिंगटन ने 46 रन बनाए। आखिरी ओवर में स्कॉटलैंड को 12 रन चाहिए थे। जेजे स्मिट ने सिर्फ 5 रन दिए।
अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 23 रन से हराया
बेंगलुरु के BCCI CoE ग्राउंड 1 पर अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 23 रन से हराया। यह अफगानिस्तान की वॉर्मअप मैच में लगातार दूसरी जीत रही।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 182 रन बनाए। इब्राहिम जदरान ने 51 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 43 रन जोड़े। दोनों के बीच 90 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। अजमतुल्लाह उमरजई ने हुए 24 रन बनाए और बाद में रिटायर आउट हुए।
वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत
उमरजई ने ब्रैंडन किंग और शाई होप को आउट किया। 14वें ओवर की शुरुआत में रोवमैन पॉवेल के आउट होते ही टीम का स्कोर 82 रन पर 7 विकेट हो गया। मैथ्यू फोर्ड ने नाबाद 52 रन बनाए उमरजई ने इस मैच में 35 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए।
आयरलैंड vs पाकिस्तान मैच रद्द
कोलंबो में आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच वार्मअप मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। टॉस भी नहीं हो पाया। पाकिस्तान अपना पहला वर्ल्ड कप मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। वहीं आयरलैंड 8 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ेगा। दोनों मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

