T20 WC के ग्रुप स्टेज में लगे 507 छक्के: 40 मैच में 511 विकेट, जानिए हाईएस्ट स्ट्राइक रेट और टीम स्कोर समेत बाकी सभी रिकॉर्ड्स
Published:
2 min read

भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी। सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया को ग्रुप-X में रखा गया है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो गए हैं। अब टूर्नामेंट ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है। ग्रुप स्टेज में 40 मैच हुए, जिस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बने। इस दौरान वर्ल्ड कप में छक्के, चौके, विकेट और स्ट्राइक रेट समेत कई रिकॉर्ड बने। देखिए ग्रुप स्टेज में बने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स…

सुपर-8 की सभी आठ टीमें तय
सुपर-8 राउंड की सभी 8 टीमें भी तय हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसी चैम्पियन टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उसकी जगह जिम्बाब्वे ने क्वालिफाई किया है। इसके साथ ही भारतीय टीम का सुपर-8 का शेड्यूल भी क्लियर हो गया है।
अगले राउंड में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर-8 में यह दो ग्रुप X और Y रहेंगे। इसमें इंडिया के साथ ग्रुप X में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें होंगी। भारतीय टीम का पहला मैच साउथ अफ्रीका से 22 फरवरी को अहमदाबाद में होगा।

आगे का फॉर्मेट कैसा होगा
सुपर-8 में भी ग्रुप मुकाबले होंगे। हर एक टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमोंं से 1-1 मैच खेलेगी। इस राउंड में हर एक टीम 3 मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
पहला सेमीफाइनल मुंबई में खेला जाएगा। यदि पाकिस्तान और श्रीलंका क्वालिफाई करती है तो दूसरा सेमीफाइनल कोलंबो में होगा, नहीं तो यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल अहमदाबाद में होगा। यदि पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया तो यह खिताबी मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

