तिलक की इंजरी के बाद वापसी: सैमसन की प्लेइंग XI में एंट्री मुश्किल; यहां कम्पलीट मैच प्रीव्यू
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन का तीसरा मैच आज (शनिवार, 7 फरवरी) खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया और टीम USA के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।
ग्रुप ए के इस मैच में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। USA की कमान मोनांक पटेल के हाथों में है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।
तिलक की वापसी
अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन इनिंग की शुरुआत कर सकते हैं। संजू सैमसन की फॉर्म बीते दिनों खराब रही है। लिहाजा, उनका प्लेइंग 11 में खेलना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। मिडिल ऑर्डर में की जिम्मेदारी तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव पर होगी। बॉलिंग डिपार्टमेंट में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह मौजूद रहेंगे।
मोनांक और गौस पर नजर
USA की ओपनिंग मोनंक पटेल और एंड्रीज गौस कर सकते हैं। दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। मिडिल ऑर्डर में साईतेजा मुक्कमल्ला और शायन जहांगीर अहम भूमिका निभा सकते हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में सौरभ नेत्रावलकर, हरमीत सिंह और शुभम रंजने पर जिम्मेदारी होगी।
इन प्लेयर्स की परफॉर्मेंस पर एक नजर
- अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैच में तेज स्ट्राइक रेट के साथ 308 रन बनाए हैं।
- सूर्यकुमार यादव ने हालिया सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 276 रन बनाए थे।
- USA की तरफ से मुक्कामल्ला ने 10 मैच में 376 रन बनाए हैं। मोनांक पटेल ने भी 367 रन जोड़े हैं।
- वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 7 मैच में 14 विकेट लिए हैं। मिलिंद कुमार के 6 मैच में 6 विकेट हैं।
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच बैटर्स के लिए अच्छी है। बॉल बैट पर अच्छे से आती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है। बाद में रन बनाना आसान हो जाता है। यहां T20 में एवरेज स्कोर 175 से 190 के बीच रहता है। बड़ा स्कोर बन सकता है।
वेदर रिपोर्ट
मुंबई में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। मैच के दिन टेम्प्रेचर 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई पॉसिबिलिटी नहीं है। दूसरी पारी में ओस पड़ सकती है। इससे गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है।
कब और कहां देखें मैच
मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर अवेलेबल होगी। इसके अलावा मैच के तमाम लाइव अपडेट्स और दूसरी खबरें आपको राज एक्सप्रेस पर मिलेंगी।
हेड टू हेड
भारत और USA ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ सिर्फ एक T20 मैच खेला है। टीम इंडिया ने मैच 7 विकेट से जीता था। यह मैच T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान हुआ था। इस बार भी भारत जीतना चाहेगा। USA टीम के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।
टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
USA की पॉसिबल प्लेइंग 11
मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, नोस्तुश केंजिगे, सौरभ नेत्रावलकर और अली खान।

