सहवाग की तरह फियरलेस खेलो यार: इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम का रेहान अहमद को यही मैसेज था...
Published:
2 min read

रेहान ने 19 और विल जैक्स ने 32 रन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। दोनों की 44 रन की साझेदारी ने हुई।T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 राउंड का मुकाबला इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। हालांकि, इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वॉलिफाई कर चुकी थी। मैच के हीरो रेहान अहमद रहे।
मैच के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैककुलम ने रेहान को एक मैसेज भेजा इसमें कहा गया- वीरेंद्र सहवाग की तरह बल्लेबाजी करो। बाद में रेहान ने उसी तरह खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
रेहान ने मैच के बाद कहा- कोच ने मुझे वॉकी‑टॉकी से मैसेज भेजा। सहवाग की तरह एग्रेसिव खेलने को कहा। ट्रेनिंग में भी मैंने इसी तरह की पाॅवर हिटिंग की तैयारी की थी।
रेहान और विल जैक्स की जोड़ी
रेहान ने 19 और विल जैक्स ने 32 रन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। दोनों के बीच 44 रन की साझेदारी हुई।
मैच समरी
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही और शुरुआती बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। टीम का स्कोर 117/6 हो गया। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 19 गेंदों में 43 रन बनाने थे। इसी दबाव में रेहान बल्लेबाजी के लिए आए। उनकी शानदार पारी से इंग्लैंड को 4 विकेट से जीत मिली। इंग्लैंड अब 5 मार्च 2026 को मुंबई में सेमीफाइनल खेलेगा। मुकाबला भारत या वेस्टइंडीज के साथ होगा।


