आज भी 3 मुकाबले: साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड और इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज, यहां इन मैचों की डीटेल्स
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (11 फरवरी) को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच अहमदाबाद, कोलंबो और मुंबई में होंगे। इस दिन साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड और इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज के 3 बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों मैच सुपर 8 राउंड की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। तो चलिए इनसे जुड़ी कुछ डीटेल्स जान लेते हैं…
पहला मैच : साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान
वेन्यू : नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समय: 11:00 AM (भारतीय समय)
टॉस: 10:30 AM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मैच में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान आमने-सामने होंगे। अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम और अफगानिस्तान की कप्तानी राशिद खान कर रहे हैं।
SA vs AFG पॉसिबल XI:
साउथ अफ्रीका की टीम: क्विंटन डि'कॉक, एडेन मार्कराम (कप्तान), रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्किया।
अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जद्रान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान और फजलहक फारूकी।
दूसरा मैच : ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड
वेन्यू: प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
समय: 3:00 PM (भारतीय समय)
टॉस: 2:30 PM
वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट में चोट से काफी परेशान है। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हैं। मिचेल मार्श कप्तानी कर रहे हैं।
दोनों की पॉसिबल XI:
ऑस्ट्रेलिया की टीम: ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट/बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन और एडम जम्पा
आयरलैंड की टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी और मैथ्यू हम्फ्रीज
तीसरा मैच : इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज
वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
समय: 7:00 PM (भारतीय समय)
टॉस: 6:30 PM
15वां मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को बाहर कर दिया है। उनकी जगह ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया गया है। हैरी ब्रूक कप्तानी कर रहे हैं।
ENG VS WI प्लेइंग 11
इंग्लैंड की टीम: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
वेस्टइंडीज की टीम : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरोम हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोटी।

