आज भी 3 मैच: PAK Vs USA, न्यूजीलैंड-UAE और नीदरलैंड vs नामीबिया; यहां इन मैचों की डीटेल्स
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (10 फरवरी) को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच कोलंबो, नई दिल्ली और चेन्नई में होंगे। तो चलिए इनसे जुड़ी कुछ डीटेल्स जान लेते हैं...
पहला मैच : नीदरलैंड्स vs नामीबिया
वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम , नई दिल्ली
समय: 11:00 AM (भारतीय समय)
टॉस: 10:30 AM
T20 वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला नीदरलैंड्स और नामीबिया के बीच नई दिल्ली में खेला जाएगा। नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी थी. लेकिन आखिरी ओवर में मैच हार गई। नामीबिया ने प्रैक्टिस मैच में स्कॉटलैंड को हराया था। हेड टू हेड में नीदरलैंड्स का पलड़ा भारी नजर आता है।
पॉसिबल प्लेइंग XI
नीदरलैंड्स : मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, बेस डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमेन, जैक लायन-कैशेट, रूलोफ वान डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, काइल क्लेन, आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन।
नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जन फ्राइलिनक, जन निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, मालन क्रूगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो और जैक ब्रासेल।
दूसरा मैच : न्यूजीलैंड vs UAE
वेन्यू: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
समय: 3:00 PM (भारतीय समय)
टॉस: 2:30 PM

इस टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड और UAE के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। यह UAE का टूर्नामेंट में पहला मैच होगा। टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम मजबूत मानी जा रही है। वह सेमीफाइनल की दावेदार है। UAE के सामने कड़ी चुनौती रहने वाली है।
पॉसिबल प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलन, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी/काइल जैमीसन।
UAE की टीम: अर्यांश शर्मा, मोहम्मद वसीम (कप्तान), मोहम्मद जोहैब, अलीशान शराफू, हर्षित कौशिक, सोहैब खान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मोहम्मद अरफान, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद जवादुल्लाह।
तीसरा मैच : पाकिस्तान Vs USA
वेन्यू: सिंहली स्पोर्ट्स क्लब - कोलंबो, श्रीलंका
समय: 7:00 PM (भारतीय समय)
टॉस: 6:30 PM
टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला पाकिस्तान और USA के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया था। पाकिस्तान इस वक्त ग्रुप ए में दूसरी पोजिशन पर है।
दूसरी तरफ USA टीम को भारत के खिलाफ 29 रन से हार मिली थी। हालांकि, टीम की परफॉर्मेंस काफी अच्छी थी। USA टीम ग्रुप में आखिरी पोजिशन पर है। यह टीम उलटफेर करने की पूरी ताकत रखती है। 2024 वर्ल्ड कप में USA ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराया था।
पॉसिबल प्लेइंग 11
पाकिस्तान: फखर जमान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और अबरार अहम
USA: मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, नोस्तुश केंजिगे, सौरभ नेत्रावलकर और अली खान।

