T20 World Cup 2026: रिकी मार्टिन & गरबा क्वीन के साथ सुखबीर का हाईवोल्टेज परफॉर्मेंस...क्लोजिंग सेरेमनी डीटेल्स यहां
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच से पहले स्पेशल क्लोजिंग सेरेमनी भी ऑर्गेनाइज की जाएगी। इमसें देश-विदेश के कुछ मशहूर कलाकार परफॉर्म करेंगे। यह इवेंट मैच शुरू होने से पहले फैन्स के लिए खास रहेगा।
चलिए इस महामुकाबले से पहले मेगा इवेंट के बारे में कुछ खास डीटेल्स आपको बता देते हैं। ताकि India Vs Newzeland LIVE Telecast के दौरान आप भी इस म्यूजिकल इवेंट का लुत्फ उठा सकें।
क्लोजिंग सेरेमनी: कब और कहां
T20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी रविवार, 8 मार्च को होगी। यह कार्यक्रम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। इवेंट शाम 5:30 बजे शुरू होगा। 6.30 बजे टॉस होगा। इसके बाद 7 बजे पहली बॉल डिलिवर होगी।

कितने आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे
रिकी माटिन (Ricky Martin) : दुनिया के मशहूर पॉप सिंगर
Sukhbir : पंजाबी और बॉलीवुड नंबर्स का मशहूर नाम
Falguni Pathak : गरबा क्वीन और मशहूर प्लेबैक सिंगर

रिकी मार्टिन का जेन जी में गजब का क्रेज है। उन्होंने वेस्टर्न म्यूजिक में एक से बढ़कर एक हिट नंबर्स दिए हैं।

फैन्स के लिए खास मौका
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि क्रिकेट और मनोरंजन का बड़ा मंच बनने जा रहा है। एक तरफ भारत और न्यूजीलैंड के बीच ट्रॉफी की जंग होगी, तो दूसरी तरफ क्लोजिंग सेरेमनी में संगीत का आनंद ले सकेंगे। बहरहाल, सभी की नजरें रविवार शाम पर टिकी हैं। जब यह तय होगा कि वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी किस टीम के नाम होगी।

