भैया, प्लीज तिलक से बात करा दो: जिम्बाब्वे के ब्रेड इवांस की बहन की इमोश्नल अपील; T.V. ने ख्वाहिश पूरी करने में देर नहीं की
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले 256/4 का स्कोर बनाया। इसके बाद जिम्बाब्वे को 184/6 पर रोक दिया।
मैच के बाद तिलक वर्मा और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रैड इवांस के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां इसके बारे में जानते हैं।
‘तिलक, मेरी बहन आपकी फैन’
मैच खत्म होने के बाद ब्रैड इवांस ने तिलक वर्मा से कहा- मेरी बहन रेबेका आपकी की फैन है। वो आपसे वीडियो मैसेज चाहती हैं।
तिलक ने बिना देर किए खुशी-खुशी यह बात मान ली। उन्होंने रेबेका के लिए वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया। कहा- हाय रेबेका, मुझे सपोर्ट करने के लिए थैंक्स। जब मैं जिम्बाब्वे आऊंगा तो आपसे जरूर मिलूंगा। आपके भाई बहुत शानदार गेंदबाज हैं। उनसे मिलकर अच्छा लगा। ब्रैड ने बाद में बताया कि उनकी बहन इस मैसेज से बहुत खुश हो जाएंगी।
सेमीफाइनल की तस्वीर
इस टी20 वर्ल्ड कप में अब सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ हो रही है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। बाकी दो स्थान के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान मुकाबले में हैं। टीम इंडिया के लिए अब वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच अहम हो गया है। यहां जीतने पर वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच की ब्रीफ समरी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 16 गेंद में 44 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी। ब्रैड इवांस का दिन गेंदबाजी में अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दिए।


