बाबर पर शर्त लगा रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर: अहमद शहजाद बोले- भारत के खिलाफ चला तो डिनर दूंगा, मो. आमिर ने कहा- संन्यास छोड़कर वापसी कर लूंगा
Published:
3 min read

बाबर आजम नीदरलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के पाकिस्तान के पहले मैच में 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। (फोटो क्रेडिट -@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के बैटर बाबर आजम फॉर्म और स्ट्राइक रेट को लेकर अपने ही देश के पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर हैं। एक लाइव टीवी शो के दौरान अहमद शहजाद, मोहम्मद आमिर और राशिद लतीफ बाबर की परफॉर्मेंस को लेकर अजीब शर्तें रखते नजर आए ।इस टीवी शो पर एंकर से बातचीत में पूर्व क्रिकेटरों ने बाबर पर खूब तंज किए।

बाबर चला तो मेरी तरफ से डिनर पक्का
अहमद शहजाद ने कहा- अगर बाबर भारत के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेलता है तो मैं शो में मौजूद पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए अपनी जेब से डिनर का इंतजाम करूंगा। उन्होंने मजाक में कहा- क्राउड कोऑर्डिनेटर को उस दिन खाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। मैं पूरी टीम को खाना खिलाऊंगा।

रिटायरमेंट पर आमिर का यू-टर्न
एंकर ने आमिर से पूछा- अगर बाबर 160 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं और पाकिस्तान को जीत दिलाते हैं तो क्या वह रिटायरमेंट से वापस आ जाएंगे। अहमद शहजाद ने बीच में टोकते हुए कहा कि अगर बाबर 150+ के स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा रन बनाते हैं और मैच जिताते हैं तो आमिर को अपना रिटायरमेंट वापस ले लेना चाहिए। आमिर मुस्कराए और शर्त मान ली।
फिर अचानक से पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने एक ऐसी लाइन कही कि पूरा स्टूडियो हंसने लगा। लतीफ ने कहा- बाबर इतनी देर तक बैटिंग करता ही कहां है?
इस वीडियो की बात की जा रही
बाबर से पाकिस्तान को उम्मीद..
आजम अब टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए संंघर्ष कर रहे हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में बाबर 18 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। USA के खिलाफ उन्होंने 32 गेंद पर 46 रन बनाए। अब रविवार को भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच होने के कारण फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स दोनों की नजर बाबर पर है।
बायकॉट का नाटक कुछ ही दिन चल सका…
दरअसल , पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सपोर्ट में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। उसने ICC के सामने कुछ शर्तें भी रखी थीं। इसे इंटरनेशनल काउंसिल ने रिजेक्ट कर दिया था। कुछ दिन बाद T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने की परमिशन भी दे दी। ICC के शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है।


