साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में हराया : SA ने 6 बॉल पर 24 रन का टारगेट दिया था; गुरबाज ने 3 छक्के जड़े, फिर भी 4 रन से हारी टीम
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 11 फरवरी का दिन यादगार बन गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया। 39.4 ओवर तक खेल होने के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। मैच सुपर ओवर में गया, लेकिन पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया। आखिरकार दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने बाजी मार ली।
सुपर ओवर में क्या हुआ
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर आए। दोनों ने मिलकर बिना विकेट गंवाए 17 रन बना दिए। इनमें से 16 रन अकेले उमरजई ने बनाए। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे।
जवाब में डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस उतरे। 7 रन पर ब्रेविस आउट हो गए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर आए। आखिरी गेंद पर 7 रन की जरूरत थी। स्टब्स ने छक्का जड़ दिया। स्कोर बराबर हुआ और मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया।
दूसरे सुपर ओवर में फैसला
दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की। स्टब्स और मिलर क्रीज पर थे। अफगानिस्तान की ओर से उमरजई गेंदबाजी कर रहे थे। मिलर ने 4 गेंद में 16 रन बनाए। स्टब्स ने 2 गेंद में 7 रन जोड़े। टीम ने 23 रन बना दिए। अब अफगानिस्तान को 24 रन चाहिए थे।
अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी और उमरजई उतरे। दूसरी ही गेंद पर नबी आउट हो गए। स्कोर 0 पर 1 विकेट हो गया। इसके बाद गुरबाज आए और तीन गेंद पर लगातार 3 छक्के जड़ दिए। आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे लेकिन वह आउट हो गए। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने जीत की।
मैच का हाल सुपर ओवर से पहले
दोनों टीमों ने 187 187 रन बनाए। मुकाबला टाई पर खत्म हुआ। अफगानिस्तान को जीत के लिए 188 रन का टारगेट मिला था। आखिरी ओवर में मुकाबला दिलचस्प रहा। अफगानी टीम को 3 गेंद पर 2 रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर फजलहक फारूकी रन आउट हो गए । मैच बराबरी पर आ गया ।
इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। रायन रिकेल्टन ने 61 और क्विंटन डी कॉक ने 59 रन की इनिंग खेली। डेविड मिलर 20 रन बनाकर नॉट आउट रहे। अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई ने (3 ) और राशिद खान ने (2) विकेट लिए। फजलहक फारूकी ने 1 विकेट लिया।
प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

