फोन कॉल से मिली कप्तान बनने की जानकारी: सूर्या बोले- जय भाई ने 3-4 फोन किए: हार्दिक पंड्या साइडलाइन हुए
Published:
2 min read

सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले टीम ने कई बाॅयलेटरल सीरीज जीतीं। फिर T20 वर्ल्ड कप 2026 में । फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनी
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर चौंकाने वाली थी, जब T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का नया कप्तान बना दिया गया। उस समय ज्यादातर लोगों को लग रहा था कि हार्दिक पंड्या इस पद के सबसे बड़े दावेदार हैं, लेकिन फैसला अलग हुआ। अब सूर्यकुमार यादव ने खुद बताया है कि उन्हें यह खबर कैसे मिली और इसके पीछे क्या वजह थी।
सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया
T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद नए कप्तान की तलाश शुरू हुई। ज्यादातर लोगों को उम्मीद थी कि हार्दिक पंड्या को यह जिम्मेदारी मिलेगी, क्योंकि वह पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके थे और वाइस-कैप्टन भी थे। लेकिन अचानक सूर्यकुमार यादव को कप्तान बना दिया गया, जो कई लोगों के लिए हैरान करने वाला फैसला था।
2028 में गोल्ड मेडल जीतना लक्ष्य
सूर्यकुमार यादव ने PTI को दिए इंटरव्यू में बताया कि 2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद कुछ दिनों तक उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। फिर श्रीलंका दौरे से 3–4 दिन पहले उस समय के BCCI सेक्रेटरी जय शाह का उन्हें फोन आया। उसी कॉल में बताया गया कि वह अब टीम इंडिया की T20 टीम के कप्तान होंगे।
सूर्यकुमार ने आगे कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि टीम मैनेजमेंट कुछ ऐसा सोच रहा है। उनके मुताबिक इस फैसले में रोहित शर्मा, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और उस समय के कोच राहुल द्रविड़ की अहम भूमिका थी। बाद में गौतम गंभीर भी इस प्लान का हिस्सा बने।
आखिर में सूर्यकुमार ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक है, जहां क्रिकेट भी शामिल होगा। वह चाहते हैं कि भारत वहां भी गोल्ड मेडल जीते।

हार्दिक को कप्तानी नहीं मिली
दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या को न सिर्फ कप्तानी नहीं मिली, बल्कि वाइस-कैप्टन के पोस्ट से भी हटा दिया गया। पहले शुभमन गिल और फिर अक्षर पटेल को यह जिम्मेदारी दी गई। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स बताते हैं कि टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक को इसलिए नहीं चुना क्योंकि उनकी इंजरी हमेशा से एक मसला रही है। साथ ही, वे टीम के स्टार ऑलराउंडर हैं। ऐसे में कप्तानी का बोझ देना सही नहीं था।


