आओ न आओ-आपकी मर्जी: पाकिस्तान के बायकॉट पर सूर्या बोले- हमारी फ्लाइट बुक
Published:
2 min read

भारत इस वर्ल्ड कप में पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेलेगा।
स्पोर्ट्स डेस्क.टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी के मैच को बयानबाजी जारी है। पाकिस्तान सरकार कह चुकी है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी। अब पहली बार टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस कंट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया है। सूर्या ने कहा- टीम इंडिया पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है। हम खेलने को तैयार हैं।
कोई नहीं आए तो हम क्या करें
सूर्या ने कैप्टन्स मीट के दौरान कहा- भारत ने कभी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया। अब अगर कोई टीम खेलने नहीं आती तो ये जिम्मेदारी हमारी नहीं है। हमने खेलने से मना नहीं किया। हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे। भारतीय टीम अपने तय शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ेगी। 
7 को शुरू होगा हमारा सफर
भारत इस वर्ल्ड कप में पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। 12 फरवरी को नई दिल्ली में नामीबिया से मुकाबला है। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मैच कोलंबो में शेड्यूल है। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच टीम इंडिया 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।

भारत को वॉकओवर मिल सकता है
रिपोर्ट के मुताबिक- BCCI और टीम मैनेजमेंट ICC के रूल्स और गाइडलाइन्स फॉलो करेंगे। अगर पाकिस्तान तय समय पर मैच खेलने के लिए नहीं आता है, तब भी भारतीय टीम मैदान पर मौजूद रहेगी। अभ्यास करेगी और मीडिया ब्रीफिंग भी होगा। मैच रेफरी के फैसले का इंतजार किया जाएगा। अगर पाकिस्तान टीम नहीं आती तो ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को मैच गंवाना पड़ सकता है और भारत को वॉकओवर मिल सकता है।

सेमी में भी आमने-सामने की उम्मीद
टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। सुपर-8 के बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों आगे यहां तक पहुंचते हैं तो फाइनल में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर मुकाबले की गुंजाइश होगी। हालांकि, पाकिस्तान उस स्थिति में क्या रुख अपनाएगा, यह अभी साफ नहीं है।
फिलहाल भारतीय टीम का कहना है कि वह किसी भी विवाद में नहीं पड़ना चाहती। टीम का पूरा ध्यान तैयारी, प्रदर्शन और ICC के नियमों का पालन करने पर है। सूर्यकुमार यादव ने यह भी साफ कर दिया कि मैदान के बाहर की बातें टीम के खेल पर असर नहीं डालेंगी।

