सब सेम ही लाइन चिपका रहे: सेंटनर के दिल तोड़ने वाली बात पर सूर्या का जवाब, जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (8 मार्च) को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें किसी भी प्लेयर का बाप या बड़ा भाई नहीं बनना। सभी को आजादी से खेलने की परमिशन है।
इसके साथ ही सूर्या ने न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हर कोई सेम लाइन ही बोल रहा है। कुछ नया लाना चाहिए। इसके अलावा सूर्या ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का भी सपोर्ट किया।
किसी का बाप या बड़ा भाई नहीं बनना
भारतीय खिलाड़ी मुझे ड्रेसिंग रूम में तो बोलने ही नहीं देते हैं। उन्हें पूरी आजादी मिलती है। इसके बाद ये अलग ही कैरेक्टर बन जाते हैं। जब मैंंने टीम को लीड करना शुरू किया तो समझ गया कि यहां बाप या बड़ा भाई बनने से कुछ नहीं होगा। इनके कान पकड़ने से कुछ नहीं होगा। उन्हें खुला छोड़ना पड़ेगा। तभी इनसे बेस्ट मिल सकता है। वही मैं देखता आ रहा हूं। सभी की अलग-अलग स्किल्स और स्ट्रेंथ है।
ऐसा नहीं है कि मैंने किसी को कुछ बोला नहीं है। कुछ प्लेयर्स से बात भी की है, लेकिन जिसको छोड़ दिया उसका परसेंटेज बढ़ता ही गया। इसके बाद मैंने सभी से यही कहा है कि जैसे खेलते आ रहे हो, वैसे ही खेलते रहो।
ऐसा नहीं है कि मेरे ऊपर प्रेशर नहीं है। बतौर कप्तान मेरे ऊपर दबाव तो रहता ही है। अगर ऐसा नहीं होगा तो अपना बेस्ट कैसे दे पाऊंगा। आपको होम ग्राउंड पर वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता।
वरुण का सपोर्ट किया
सूर्या ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा- वरुण की फॉर्म को लेकर कोई टेंशन नहीं है। हम सिर्फ फाइनल जीतने पर ही फोकस कर रहे हैं। वह वर्ल्ड नंबर-1 बॉलर है। उसे पता है कि कौन से मैच में टीम को जीत कैसे दिलानी है। हम चीजों को मुश्किल नहीं बनाते।
सेंटनर के बयान पर जवाब दिया
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने फाइनल से पहले कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर उनकी टीम कुछ दिल तोड़ भी देती है तो बड़ी बात नहीं। इसके जवाब में सूर्या ने हंसते हुए कहा- सब सेम ही लाइन चिपका रहे आकर, कुछ नया तो बोलने को बोलो किसी को।
कोच गंभीर से क्या गुरु मंत्र मिला
इसके जवाब में सूर्या ने हंसते हुए कहा- अगर उनके (गौतम गंभीर) हाथ में होता, तो वह खुद भी पैड पहनकर मैदान में उतर जाते। क्योंकि वह पहले भी बड़े मैच खेल चुके हैं और वर्ल्ड कप जीत चुके हैं, इसलिए उन्हें ऐसे मैचों का अनुभव है।
गंभीर ने टीम से माइलस्टोन के बारे में सोचने की आदत हटा दी है। अब सभी खिलाड़ी सिर्फ टीम की जीत पर और अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान देते हैं।

