सूर्या बने पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक: उसी एक्शन से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करवाई, कहा- सरेंडर नहीं करेंगे
Published: Updated:
2 min read

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक अपने अजीब एक्शन के कारण सुर्खियों में हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम को उस्मान के खिलाफ बैटिंग के लिए तगड़ी प्रैक्टिस करवाई है।
सूर्या ने उस्मान के एक्शन में प्रैक्टिस करवाई
सूर्या ने उस्मान के ही एक्शन में बॉलिंग करते हुए भारतीय प्लेयर्स को प्रैक्टिस करवाई। इसका वीडियो खुद ICC ने शेयर किया। दूसरी ओर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने उस्मान को ट्रम्प कार्ड बताया।
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या से उस्मान को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा कि यह बॉलर आउट ऑफ सिलेबस जरूर है, लेकिन भारतीय टीम इसके सामने सरेंडर नहीं करेगी। इस बयान से साफ है कि टीम इंडिया एक खास प्लानिंग के साथ मैदान में उतरेगी।
उसी तरह के बॉलर के सामने प्रैक्टिस की
सूर्या ने कहा- देखिए कई बार ऐसा होता है कि एग्जाम में कोई सवाल सिलेबस से बाहर का भी आ जाता है, लेकिन हम उसे छोड़ नहीं सकते। उससे निपटने के लिए आपको अपना तरीका अपनाना होता है।
भारतीय कप्तान ने आगे कहा- वह बॉलिंग में एक अलग स्टाइल लेकर आया है, लेकिन हम सरेंडर नहीं कर सकते। हमने उसी तरह के एक्शन वाले बॉलर के सामने प्रैक्टिस की है। हमने नेट्स में जो प्रैक्टिस की है, उसी को फॉलो करेंगे।
उस्मान पाकिस्तान टीम का ट्रम्प कार्ड: सलमान
पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- उस्मान तारिक हमारा ट्रम्प कार्ड है। उसके एक्शन के बारे में जितनी भी बातें हो रही हैं, उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। उस्मान ने 2 बार एक्शन के टेस्ट को क्लियर किया है। ICC ने ग्रीन सिग्नल दिया है, फिर क्यों इसे मुद्दा बनाया जा रहा है।
इस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
पाकिस्तानी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारीक।

