सूर्या देख रहे थे नोरा फतेही का डांस: पत्नी ने बनाया वीडियो, ईशान-अर्शदीप का मजेदार रिएक्शन वायरल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो ओपनिंग सेरेमनी का है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और सिंगर बादशाह ने परफॉर्म किया था। सूर्या समेत सभी प्लेयर मौजूद थे और परफॉर्मेंस एंजॉय कर रहे थे।
इसी दौरान सूर्या की पत्नी देविशा शेट्टी भी स्टैंड में मौजूद थीं। उन्होंने यह पल कैमरे में कैद किया। सूर्या जब नोरा के डांस को देख रहे थे, तभी देविशा ने यह वीडियो बनाया। इस दौरान ईशान किशन और अर्शदीप सिंह ने हंसते हुए मजेदार रिएक्शन दिए और सूर्या को ट्रोल किया।
नोरा फतेही और बादशाह ने परफॉर्म किया
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी को हुआ था। इंडिया ने अपना पहला मैच इसी दिन शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। इस मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था।
इस मुकाबले से पहले वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी हुई थी। दोनों टीमों और फैन्स ने सेरेमनी को एंजॉय किया। ग्राउंड पर नोरा फतेही परफॉर्म कर रही थीं, तब कप्तान सूर्या भी साथी प्लेयर्स के साथ एंजॉय कर रहे थे। इसी दौरान सूर्या की पत्नी देविशा शेट्टी ने वीडियो बनाया। हालांकि इस दौरान सूर्या देविशा की ओर ही देख रहे थे।
सूर्या के पास खड़े ईशान किशन और अर्शदीप को जब यह पता चला कि वीडियो बन रहा है, तो उन्होंने मजेदार रिएक्शन दिया। ईशान और अर्शदीप की हंसी नहीं रुकी। उन्होंने सूर्या को ट्रोल किया।
इंडिया ने शुरुआती दोनों मैच जीते
भारतीय टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दो मैच खेले और दोनों जीते हैं। पहले मैच में अमेरिका को हराया। दूसरा मैच गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली में खेला, जिसमें नामीबिया को 93 रन से शिकस्त दी। अब भारतीय टीम अपना तीसरा मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेलेगी।

