न स्लेजिंग करेंगे न उकसावे में आएंगे: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सूर्या का टीम को यही मैसेज था; मगर इससे भी दिक्कत
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन से जीत दर्ज की। हाईवोल्टेज एनकाउंटर कहे जा रहे है इस मुकाबले में एनकाउंटर जैसा कुछ नहीं हुआ। टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- मैच के पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम को खास मैसेज दिया था। कप्तान ने कहा था कि ग्राउंड पर किसी तरह की स्लेजिंग नहीं की जाएगी। अगर पाकिस्तान टीम हमें उकसाने की कोशिश करती है तो भी बहकावे में आकर कोई कदम नहीं उठाना है। खेल का जवाब और बेहतर खेल से ही देना है।
मैच से पहले माहौल तनावपूर्ण था। पहले पाकिस्तान बायकॉट की धमकी दे रहा था। बाद में ICC ने दखल दिया और दबाव में वो खेलने तैयार हो गया था। भारत ने नो हैंडशेक पॉलिसी जारी रखी। लेकिन मैदान पर किसी तरह का विवाद या कहासुनी देखने नहीं मिली।
ईशान ने 77 रन की पारी खेली
मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। ओपनर ईशान किशान ने तेज पारी खेलते हुए 40 गेंद में 77 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों ने भी साथ दिया और 20 ओवर में भारत का स्कोर 175 रन तक पहुंच गया।
बिखर गई पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने पाकिस्तानी बैटर्स को संभलने का मौका ही नहीं दिया। पाकिस्तान टीम 114 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने 61 रन से एकतरफा जीत दर्ज की।


