टी20 WC से पहले सूर्या की वापसी: NZ सीरीज में 242 रन बनाए; क्रिटिसिज्म का जवाब बैट से दिया, आलोचक अब चुप
Published: Updated:
4 min read

सुर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 242 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट में एक टर्म का अक्सर इस्तेमाल होता है। इस कहते हैं फॉर्म। ये अक्सर ऊपर-नीचे यानी खराब और अच्छा होता रहता है। हालांकि, जब कप्तान ही खराब दौर से गुजर रहा हो, तो उसका असर पूरी टीम पर पड़ता है।
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी डेढ़ साल से इसी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। रन नहीं बन रहे थे, सवाल उठ रहे थे और आलोचना बढ़ती जा रही थी। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले सूर्या ने ऐसा कमबैक किया कि हर आलोचक चुप हो गया।
28 पारी में सिर्फ 448 रन
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारत ने कई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कप्तान का बल्ला खामोश रहा। दिसंबर 2025 तक सूर्या ने 28 पारी में सिर्फ 448 रन बनाए, औसत 18 से भी कम रहा और 23 पारियों तक कोई अर्धशतक नहीं आया। इस मुश्किल दौर में भी सूर्या ने खुद पर भरोसा नहीं खोया।

बैट और क्रिकेट से दूरी
साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद उन्होंने क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक लिया। 9-10 दिन तक बैट नहीं उठाया। अपने खेल का गहराई से एनालिसिस किया और समझा कि गलती कहां हो रही है।सूर्या ने महसूस किया कि पहले वह शुरुआत में ही ज्यादा एग्रेसिव हो रहे थे। उन्होंने तय किया कि अब पहली 5-7 गेंदों में थोड़ा समय लेंगे, सीधे बैट से आसान शॉट खेलेंगे और आंख जमने के बाद अपने पुराना अंदाज अपनाएंगे।
न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इसका असर साफ दिखा। पहले मैच में 32 रन की सधी हुई पारी खेलने के बाद सूर्या ने दूसरे मैच में 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बना दिए। इसके बाद 57* और 63 रन की पारी खेलकर उन्होंने सीरीज पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। 5 मैच में उन्होंने 242 रन बनाए। स्ट्राइक रेट करीब 200 रहा। और हां…सूर्या प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।

सूर्या का इंटरव्यू
मैच के बाद सूर्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा-आउट ऑफ फॉर्म नहीं थे, बस आउट ऑफ रन थे। सूर्या के माइंडसेट ने वापस लाया। उनके चेहरे पर फिर से वही बेखौफ मुस्कान थी, जो गेंदबाजों के लिए डर बन जाती है। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले कप्तान का इस तरह फार्म में आना भारत के लिए सबसे बड़ी राहत है। बैटिंग के एक ऐसा लीडर भी है जिसकी मौजूदगी से ड्रेसिंग रूम में भरोसा लौट आया है।

इंडिया-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं
टी20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी।
![]()
T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड, नामीबिया।
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान।
ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली।
ग्रुप D: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई।
ऐसा रहेगा वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
फॉर्मेट पिछले वर्ल्ड कप की तरह ही होगा। 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। यहां 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। फिर दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। उसके बाद फाइनल होगा।
पहला सेमीफाइनल मुंबई में खेला जाएगा। यदि पाकिस्तान और श्रीलंका क्वालिफाई करती है तो दूसरा सेमीफाइनल कोलंबो में होगा, नही तो यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल अहमदाबाद में होगा। यदि पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया तो यह खिताबी मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।

