अनुराग ठाकुर पर 9 साल पुराना बैन हटा: SC से मिली राहत; BCCI में पद लेने पर लाइफटाइम प्रतिबंध लगा था
Published:
2 min read

नेशनल डेस्क. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अनुराग ठाकुर पर BCCI के मामलों में हिस्सा लेने पर लगे बैन को हटा दिया है। अनुराग ठाकुर BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं, अब नियमों और रेगुलेशन के अनुसार BCCI के मामलों में हिस्सा ले सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने जनवरी 2017 के दिए फैसले को पलटा है। सुप्रीम कोर्ट कहा- ठाकुर नियमों और रेगुलेशन के अनुसार BCCI के मामलों में हिस्सा लेने के लिए स्वतंत्र होंगे।
जनवरी 2017 में, सुप्रीम कोर्ट ने ठाकुर को BCCI के मामलों से अलग रहने का आदेश दिया था। गुरुवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने जनवरी 2017 के आदेश को पलट दिया। अनुराग ठाकुर ने 2017 के आदेश में बदलाव की मांग वाली याचिका दायर की थी।
2016 में BCCI अध्यक्ष बने थे
अनुराग ठाकुर 2016 में BCCI अध्यक्ष बने थे। लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू न करने की वजह से उन्हें उनके पद से हटाया दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से वे बोर्ड की गतिविधियों में फिर से एक्टिव हो सकेंगे।
अनुराग ठाकुर ने इस आदेश में संशोधन के लिए याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि 2017 का आदेश बिना उन्हें सुने पारित किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए बैन हटाने का फैसला सुनाया।

