अबरार को खरीदना गलत नहीं : कोच विटोरी बोले-यह सिर्फ क्रिकेट से जुड़ा फैसला, हमें स्पिनर चाहिए था
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ‘द हंड्रेड लीग’ की नीलामी में सन टीवी की टीम सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को खरीदा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर टीम और इसकी ओनर काव्या मारन की आलोचना हो रही है। हालांकि टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा- यह फैसला सिर्फ क्रिकेट की जरूरत को देखते हुए लिया गया था।
2.33 करोड़ रुपए में खरीदा
द हंड्रेड की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 2.33 करोड़ रुपए (भारतीय) में खरीदा। वह इस लीग में किसी भारतीय मालिक वाली टीम द्वारा खरीदे जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं।
विटोरी ने मीडिया से कहा- उनकी पहली पसंद इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद थे। हालांकि रशीद दूसरी टीम में चले गए, तब सनराइजर्स लीड्स ने दूसरे विदेशी स्पिनरों पर ध्यान दिया।ऑक्सन के लिए कई स्पिनर थे। इनमें बांग्लादेश के रिशाद हुसैन, पाकिस्तान के उस्मान तारिक और अबरार अहमद जैसे खिलाड़ी शामिल थे।
उन्होंने कहा- प्लेयर का सिलेक्शन सिर्फ उनकी क्रिकेट काबिलियत को देखकर किया गया। टीम में किसी ने भी यह चर्चा नहीं हुई कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं लेना है।

स्पिन गेंदबाज अक्सर अच्छा परफॉर्मेंस करते
विटोरी ने यह भी बताया कि इंग्लैंड के लीड्स शहर के हेडिंग्ले मैदान पर स्पिन गेंदबाज अक्सर अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं। इसलिए टीम को एक अच्छे स्पिनर की जरूरत थी और अबरार इस रोल के लिए सही प्लेयर हैं।

