बेखौफ है ये पंजाबी मुंडा: गावस्कर बोले- जितनी बॉल खेलकर मैं पहला रन बनाता था, उतने में अभिषेक फिफ्टी लगा देता है
Published:
2 min read

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला गया। अभिषेक ने 35 गेंद में 84 रन बना दिए।
स्पोर्ट्स डेस्क. सुनील गावस्कर ने युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की शानदार बैटिंग की सराहना की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में अभिषेक ने अच्छी पारी खेली। मैच के बाद गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में अभिषेक की तारीफ की। कहा- जितनी गेंद में अभिषेक अपना अर्धशतक पूरा कर लेते हैं, उतनी गेंद खेलकर तो मैं पहला रन बनाता था।
अभिषेक की पारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला गया। अभिषेक ने 35 गेंद में 84 रन बना दिए। मैच के बाद गावस्कर ने कहा- हमारे जमाने में रन बनाना इतना आसान नहीं होता था। टी20 जैसा तेज फॉर्मेट नहीं था। अभिषेक जितनी गेंद में अर्धशतक पूरा कर लेता है, उतनी गेंद तो मुझे खाता खोलने में लगती थीं। अभिषेक की उम्र सिर्फ 25 साल है, लेकिन जिस तरह से वह निडर होकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे लगता है कि भारत को भविष्य में एक और बड़ा मैच विनर मिल गया है। सुनील गावस्कर जैसे महान खिलाड़ी से इस तरह की तारीफ मिलना किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए बहुत बड़ी बात होती है।

भारतीय और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच T20I की घरेलू सीरीज खेल रही है। पहला मैच बुधवार (21 जनवरी) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसे इंडिया ने 48 रन से जीत लिया। इसी के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने फिफ्टी लगाई। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।


