15 फरवरी के पहले पलटी मारेगा पाकिस्तान : गावस्कर बोले- उनके प्लेयर 8 दिन में संन्यास वापस ले लेते हैं, मैच बायकॉट तो बहुत छोटा मामला
Published:
2 min read

पाकिस्तान टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी। हालांकि, उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. सुनील गावस्कर ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बायकॉट पर रिएक्ट किया है। उनका मानना है कि पाकिस्तान अपने फैसले पर ज्यादा देर कायम नहीं रहेगा। गावस्कर ने कहा- इंतजार कीजिए। पाकिस्तान जल्द पलटी मारेगा।
दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है। हालांकि, उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ मैच का बायकॉट किया है। इसका मतलब है टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को कोलंबो में जो भारत-पाकिस्तान मैच होना है, वो नहीं होगा।
पाकिस्तान यू-टर्न ले लेगा
गावस्कर ने कहा- पाकिस्तान में खिलाड़ी समय से पहले रिटायरमेंट की घोषणा कर देते हैं। फिर कुछ दिनों बाद वापस आ जाते हैं। जब खिलाड़ी 4 या 5 दिनों में रिटायरमेंट का फैसला बदल सकते हैं तो मैच खेलने के बारे में फैसला बदलना कोई बड़ी बात नहीं है। अगरदबाव बढ़ा तो पाकिस्तान अपना फैसला बदल लेगा।
‘लिटिल मास्टर’ के नाम से मशहूर गावस्कर ने आगे कहा- फैसले बदलना पाकिस्तान के लिए कोई नई बात नहीं है। अगर पाकिस्तान बिना किसी सही वजह के मैच से हट जाता है तो ICC कार्रवाई कर सकता है। हाइब्रिड मॉडल इसी वजह से बनाया गया था ताकि दोनों टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकें।
गावस्कर ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों की एक आदत के बारे में बात की है। यह सच है कि कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्होंने रिटायर होने के बाद वापसी की है।

