वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैड टी20 सीरीज से बाहर: साइड स्ट्रेन की इंजरी के चलते वर्ल्ड कप खेलने पर भी सस्पेंस; तिलक पहले ही अनफिट
Published:
2 min read

वॉशिंगटन सुंदर इंजरी की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंजरी की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उनके वर्ल्ड कप खेलने पर भी सवालिया निशान हैं।
बाईं तरफ चोट
ये इंजरी उनकी बॉडी की लेफ्ट साइड में कमर के निचले हिस्से में है। दर्द उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान हुआ था। BCCI ने साफ कर दिया है कि सुंदर 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। BCCI के एक अधिकारी ने कहा- वॉशिंगटन को साइड स्ट्रेन है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे।

तिलक वर्मा भी फिट नहीं
सिर्फ सुंदर ही नहीं बल्कि तिलक वर्मा भी अवेलेबल नहीं हैं। तिलक को जांघ की चोट के कारण सर्जरी करानी पड़ी है। इसलिए वह पहले तीन T20 में नहीं खेलेंगे।

7 फरवरी को पहला मैच
अब नजर इस बात पर है कि सुंदर T20I वर्ल्ड कप के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं। वर्ल्ड कप सिर्फ कुछ ही हफ्तों में 7 फरवरी से शुरू होने वाला है। अगर सुंदर फिट नहीं होते तो टीम मैनेजमेंट को नए प्लेयर को शामिल करना होगा।

