27 साल पहले गिब्स-अब ब्रूक: 1999 में एक गलती से ट्रॉफी गंवा बैठा था सा. अफ्रीका; ब्रूक ने वानखेड़े में यही हिस्टोरिकल ब्लंडर कर दिया
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. एक कहावत है- इतिहास खुद को दोहराता है। अंग्रेजी में इसी कहावत को History Repeats Itself कहा जाता है। सवाल यह है कि स्पोर्ट्स के आर्टिकल में यहां इतिहास और कहावतों के ज्ञान की जरूरत कहां है? लेकिन, भरोसा कीजिए कि जरूरत है। इस बात के लिए हम आपको दो उदाहरण देते हैं। पहला- 1999 के एक मैच का। दूसरा- 5 मार्च 2026 के एक मैच से जुड़ा है।
तारीख:13 जून 1999
वेन्यू : लीड्स हेडिंग्ले, इंग्लैंड
और हुआ क्या था: साउथ अफ्रीका ने 1999 वर्ल्ड कप के सुपर 6 मैच में 7 विकेट पर 271 रन बनाए। हर्शल गिब्स ने शतक लगाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के 48 रन पर 3 विकेट गिर गए। इसके बाद, स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग ने चौथे विकेट के लिए 126 रन की पार्टनरशिप की। स्टीव वॉ जब 56 रन पर थे तो गिब्स ने मिडऑन पर उनका बिल्कुल आसान कैच छोड़ दिया।
पंच लाइन: कैच ड्रॉप होने के बाद स्टीव गिब्स के करीब पहुंचे और तंजिया लहजे में कहा- दोस्त, तुमने कैच नहीं गिराया, वर्ल्ड कप गिरा दिया है.....।
तारीख: 5 मार्च
वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम मुम्बई
हुआ क्या था: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने सेमीफाइनल में 15 के स्कोर पर संजू सैमसन का कैच ड्रॉप कर दिया। तब टीम इंडिया का स्कोर 24 रन था। इसके बाद सैमसन ने 89 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। इंडिया ने 253 रन बनाए। इंग्लैंड ने भरपूर मेहनत की, लेकिन 7 रन से मैच हार गई।
पंच लाइन : ब्रूक की इस गलती को ‘हिस्टोरिकल ब्लंडर’ कहा जा रहा है। खुद ब्रूक ने माना है कि अगर वो कैच हुआ होता तो शायद टीम इंडिया की जगह इंग्लैंड टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलती।

