क्रिटिसिज्म से प्लेयर की मेंटल हेल्थ पर असर: श्रीलंकाई कप्तान फैन्स से कहा- सॉरी; कुछ लोगों की हरकतों से हम परेशान
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान दासुन शनाका ने कहा है कि लगातार हो रही आलोचना से खिलाड़ियों की मेंटल हेल्थ खराब हो रही है। उन्होंने माना कि टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन ड्रेसिंग रूम के बाहर जो नेगेटिविटी क्रिएट की जा रही है, वो प्लेयर्स का हौसला तोड़ रही है। ये कुछ सनकी टाइप के लोग कर रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ग्रुप 8 से आगे नहीं बढ़ सकी। सुपर 8 में श्रीलंका को लगातार दूसरी हार मिली। न्यूजीलैंड ने उसे हराया। हार के बाद कप्तान शनाका ने फैन्स से माफी मांगी।
जानबूझकर खराब नहीं खेलेते
शनाका ने कहा- कोई भी खिलाड़ी जानबूझकर खराब परफॉर्मेंस नहीं करता। हर खिलाड़ी जीतना चाहता है। लेकिन जब लगातार आलोचना होती है तो उसका असर दिमाग पर पड़ता है। फ्यूचर में आने वाले खिलाड़ियों की भलाई के लिए इस तरह के माहौल को रोकना जरूरी है। सरकार को भी यह मामला देखना चाहिए।
2014 में चैंपियन थी श्रीलंका
वर्ल्ड कप से पहले भी श्रीलंका की तैयारी अच्छी नहीं रही थी। टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके कारण पहले से ही टीम पर सवाल उठ रहे थे। साल 2014 की चैंपियन श्रीलंका टीम से इस बार भी बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।
कप्तान ने आगे कहा- प्लेयर्स की इंजरी ने टीम को कमजोर किया। (वनिंदु हसरंगा), (मथीशा पथिराना) और (एहसान मलिंगा) चोट के कारण टीम से बाहर रहे। अहम खिलाड़ी नहीं खेलते, तो अच्छे नतीजे मिलना मुश्किल हो जाता है।
फिटनेस बहुत जरूरी
उन्होंने फिटनेस को भी बहुत जरूरी बताया। कहा- कुछ खिलाड़ी फिटनेस की कमी के कारण टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। फिटनेस की कमी से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। इस मुद्दे पर पहले भी चर्चा हो चुकी है, लेकिन अब इसे गंभीरता से सुधारने की जरूरत है।
संगकारा भी परेशान
पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भी टीम पर चिंता जताई। उन्होंने कहा- अगर श्रीलंका ने समय के साथ खुद को नहीं बदला, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में पीछे रह जाएगा। क्रिकेट की दुनिया तेजी से बदल रही है और टीम को नई सोच और नई रणनीति अपनानी होगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बहुत खराब रही। 11वें ओवर तक टीम ने 46 रन पर 5विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी और हार गई।

