मैंने लिखकर रखा था, डेब्यू में 4 विकेट लूंगा: प्रफुल्ल हिंगे बोले- पहले ही 2-3 लोगों को बता दिया था कि सूर्यवंशी को पहली बॉल पर आउट करूंगा
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 57 रन से हराया। यंग बॉलर प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लिए। डेब्यूटेंट हिंगे यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगले ओवर में कप्तान रियान पराग को भी आउट कर दिया। वह IPL डेब्यू मैच में पारी के पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले अकेले बॉलर बनें।

पावर ऑफ मैनिफेस्टेशन
मैच के बाद हिंगे ने कहा- मैंने पिछले साल ही सोच लिया था कि डेब्यू मैच में 4 या 5 विकेट लूंगा। इसे पेपर में लिख भी लिया था। पावरप्ले में पूरी तरह डॉमिनेट करना चाहता था। मैं मैनिफेस्टेशन में यकीन रखता हूं। मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। उस समय मुझे लेदर बॉल क्रिकेट के बारे में कुछ भी पता नहीं था। मैंने पापा से कहा कि मुझे क्लब जॉइन करना है। उन्होंने शुरुआत में मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगा मैं बहुत छोटा हूं। फिर धीरे-धीरे चीजें शुरू हुईं।

सूर्यवंशी को आउट करने का प्लान
हिंगे ने बताया- अगर मेरे बेस्ट विकेट की बात करूं तो वैभव का विकेट था। वह अच्छे फॉर्म में थे। मैंने पहले ही 2-3 लोगों को बता दिया था कि मैं उसे पहली बॉल पर आउट करूंगा। मेरे बॉलिंग कोच वरुण भैया ने मेरी बहुत मदद की। मैं उन सभी लोगों का थैंक्यू करना चाहता हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया।
6 बॉल ने स्टार बनाया
राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लिए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और प्रिटोरियस को आउट किया। इसके बाद उन्होंने 1 और विकेट लिया। हिंगे ने 34 रन देकर 4 विकेट लिया।

ये तो ड्रीम डेब्यू था
मैच से पहले हिंगे के इंस्टाग्राम पर करीब 4 हजार फॉलोअर्स थे। इस परफॉर्मेंस के बाद उनके 2 लाख 55 हजार फॉलोअर्स हो गए। 24 साल के इस बॉलर ने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हिंगे ने 2024 में विदर्भ के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अच्छी परफॉर्मेंस दी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

