सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया : ईशान किशन ने 91 रन बनाए, डेब्यूटेंट साकिब और प्रफुल्ल ने 4-4 विकेट लिए
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL में सोमवार (13 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 57 रन से मैच जीता। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। टॉस जीतकर राजस्थान ने बॉलिंग चुनी थी।

डेब्यूटेंट हिंगे और साकिब के 4 -4 विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 216 रन बनाए। ईशान किशन ने 91 रन बनाए। हेनरिक क्लासन ने 40 रन जोड़े। टीम ने मैच में 2 नए बॉलर्स को मौका दिया। डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4 -4 विकेट लिए।
जवाब में RR के तीन ओवर में 2 रन के अंदर 5 विकेट गिर गए। वैभव सूर्यवंशी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और डग पर चलते बने। वैभव के अलावा ध्रुव जुरेल और प्रिटोरियस भी बिना खाता खोले चलते बने। RR की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और मुकाबला 57 रन से हार गई।

