IPL के बीच नीतीश रेड्डी ने रेंज रोवर कार खरीदी: फैमली के साथ ड्राइव करते दिखे, VIDEO वायरल
Published:
1 min read

IPL 2026 में नीतीश रेड्डी ने अब तक (20 अप्रैल) 6 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 136 रन बनाए। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने नई रेंज रोवर (Range Rover Autobiography SUV) कार खरीदी है। कार के साथ नीतीश और उनकी फैमिली के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
टॉप मॉडल खरीदा
दावा किया जा रहा है कि नीतीश ने इस रेंज रोवर का टॉप मॉडल खरीदा है। वायरल वीडियो में नीतीश अपने परिवार के साथ इस नई कार को ड्राइव करते दिख आ रहे हैं। इंडिया में इस कार की एक्स शोरूम कीमत करीब 2.57 करोड़ रुपए है।

SRH टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में
IPL 2026 की बात करें तो SRH की टीम ने अब तक (20 अप्रैल) 6 मैच खेले, जिसमें से 3 जीते और 3 हारे हैं। इसके साथ यह टीम पाइंट्स टेबल के टाॅप-4 में है। हैदराबाद अगला मैच 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।

नीतीश ने एक फिफ्टी लगाई
नीतीश रेड्डी ने यह सभी 6 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 136 रन बनाए। वे अपनी टीम में 5वें टॉप स्कोरर हैं। इस दौरान नीतीश ने एक फिफ्टी लगाई। उनका एवरेज 27.20 का रहा।

