PSL में रात डेढ़ बजे ड्रामा: शाहीन-सिकंदर से होटल में मिलने 4 लोग क्यों पहुंचे; 10 लाख PKR का जुर्माना- यहां खास डीटेल्स
Published:
5 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) को कुछ लोग अब 'पाकिस्तान स्टुपिड लीग' कह रहे हैं। दरअसल, 26 मार्च से शुरू हुई PSL में रोज ही कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान-परेशान हो जाते हैं। अब नया मामला खिलाड़ियों पर होटल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सेफ्टी रूल तोड़ने का सामने आ रहा है। इतना ही नहीं, टीम ने शाहीन शाह अफरीदी पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने के मामले में 10 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
ड्रामे की वजह क्या
असल में, 28 मार्च की रात करीब 10:35 बजे लाहौर कलंदर्स के एक ऑफिसर ने सिकंदर रजा के 4 रिश्तेदारों को होटल के कमरे में भेजने की परमिशन मांगी थी। इसे सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को देखते हुए नामंजूर कर दिया गया।

इसके बावजूद, रात लगभग 11:05 बजे टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की। ये दोनों खुद होटल के रिसेप्शन तक पहुंचे और 4 लोगों को होटल रूम तक ले गए। खास बात ये है कि ये सभी चार लोग आधी रात तक (1:25 AM तक) तक उस कमरे में रहे। इस घटना को सेफ्टी प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया है। लाहौर पुलिस के चीफ DIG ऑपरेशंस ने भी PSL के अफसरों को यह घटना फौरन बताई।
कप्तान के खिलाफ कार्रवाई
इस मामले में लाहौर कलंदर्स टीम ने अब अपने ही कप्तान के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए शाहीन शाह अफरीदी पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया है। लाहौर कलंदर्स ने एक बयान जारी करते हुए कहा - यह फैसला अनुशासन बनाए रखने के लिए लिया गया है।
PCB और PSL को डर किस बात का
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पीएसएल फ्रेंचाइजी को डर इस बात का है कि कहीं उनका कोई प्लेयर किसी मैच फिक्सर से तो नहीं मिल रहा। यह डर गैर वाजिब भी नहीं है। दरअसल, इतिहास में मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग की अगर 100 घटनाएं हुईं तो इसमें 80% पाकिस्तानी प्लेयर्स पर ही इल्जाम लगे। मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आसिफ और पूर्व कप्लान सलमान बट और सलीम मलिक का तो करियर ही फिक्सिंग में दोषी पाए जाने से बर्बाद हुआ। कई को जेल में भी रहना पड़ा।

‘क्या फैमिली से भी नहीं मिल सकते’
जिम्बाब्वे के कप्तान और लाहौर कलंदर्स के प्लेयर्स सिकंदर रजा ने इस मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा - मेरी फैमिली आई थी। मैंने पहले परमिशन लेने की कोशिश की थी। टीम के मालिक से भी बात की थी। मुझे मना कर दिया गया। काफी समय से घरवालों से दूर था। उनसे मिलना जरुरी था। शाहीन की इसमें कोई गलती नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ मेरा साथ दिया।
बॉल टैम्परिंग
हैरानी की बात है इसी टीम के खिलाफ एक मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग का मामला भी सामने आया। अंपायर्स ने बॉल की कंडीशन पर शक होने के बाद उसे बदल दिया। साथ ही लाहौर पर 5 रन की पेनल्टी भी लगाई गई। फिलहाल इस केस की जांच के लिए PSL ने कमेटी बनाई है। आरोप कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और फखर जमान पर है।

ऐसा कभी नहीं देखा
इतना ही नहीं PSL 2026 के ओपनिंग मैच में अजीब इंसिडेंट भी देखने को मिला। हैदराबाद किंग्समेन और लाहौर कलंदर्स के मुकाबले में सफेद गेंद अचानक गुलाबी हो गई। असल में, हैदराबाद की टीम बॉलिंग कर रही थी। प्लेयर्स ने बॉल को चमकाने के लिए अपनी जर्सी से रगड़ा। जर्सी का मैरून रंग बॉल पर लग गया। बॉल पिंक दिखने लगी। ये देखकर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर मार्नस लाबुशेन भी हैरान थे। उन्होंने अंपायर से शिकायत भी की।
उन्होंने अंपायर से कहा- मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। बॉल पिंक हो गई। शायद कपड़ों का रंग लग गया। मैंने पहले इसे बैट या पैड्स से रंग पकड़ते देखा है। यह पहली बार है जब मैंने बॉल को कपड़ों के कॉन्टेक्ट में आने से रंग बदलते देखा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

