तीसरे दिन का खेल खत्म: कर्नाटक की पहली पारी 220/5, मयंक की सेंचुरी; जम्मू-कश्मीर पहली पारी में 584
Published: Updated:
3 min read

- स्पोर्ट्स डेस्क. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक की टीम आमने-सामने हैं। जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। कर्नाटक ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। वह अब भी 364 रन पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए कर्नाटक को अब भी 165 रन और बनाने होंगे। कप्तान मयंक अग्रवाल शतक लगाकर नाबाद लौटे।
- टॉप ऑर्डर
जम्मू कश्मीर के गेंदबाज आकिब नबी डार ने 14 ओवर में 32 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए। उन्होंने इस पारी में लगातार 9 ओवर का लंबा स्पेल भी किया।
मयंक का शतक
मयंक अग्रवाल ने 207 गेंद पर नाबाद 130 रन बनाए। उन्होंने एक छोर संभाले रखा, लेकिन टीम अब भी दबाव में दिख रही है। श्रेयस गोपाल ने 27 रन बनाए। विकेटकीपर कृतिक कृष्णा (27) ने मयंक का अच्छा साथ दिया। दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। चौथे दिन दोनों पारी आगे बढ़ाएंगे।
जम्मू 584 पर सिमटा
सुबह 527 रन पर 6 विकेट से आगे खेलने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम ने 57 रन जोड़कर बाकी 4 विकेट गंवा दिए। 584 पर ऑलआउट हो गई। टीम के 6 बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए। शुभम पुंदीर ने 121 रन की पारी खेली। यावर हसन ने 88 रन बनाए। साहिल लोत्रा ने 72 रन जोड़े। पारस डोगरा और कन्हैया वधावन ने 70-70 रन बनाए। अब्दुल समद ने 60 रन का योगदान दिया।
कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और श्रेयस गोपाल को 1-1 विकेट मिला।

- पारस डोगरा और केवी अनीश में कहासुनी हुई
जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में शॉर्ट लेग पर बैटिंग कर रहे डोगरा और शॉर्ट लेग पर खड़े केवी अनीश के बीच लड़ाई हुई। अनीश बैट्समैन पर प्रेशर बनाने के लिए बार-बार कुछ कह रहे थे। इसी बीच डोगरा ने अनीश को हेडबट मारा। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। अंपायर ने बीच-बचाव करके दोनों को अलग किया।
हालांकि, अगले ओवर में डोगरा ने अनीश से माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन अनीश ने मना कर दिया। - दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और प्रसिद्ध कृष्णा।
- जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन, अबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा और सुनील कुमार।

