अनपढ़ हूं : लियोनेल मेसी बोले- मैं लोगो से बात नहीं कर पाता, बस शर्मिंदा होता रहता हूं
Published:
2 min read

लियोनेल मेसी ने अपने बचपन की पढ़ाई के बारे में खुलकर बात की।
स्पोर्ट्स डेस्क. अर्जेंटीना के फुटबॉल लेजेंड लियोनेल मेसी ने मैक्सिकन पॉडकास्ट मिरो डे अत्रास के साथ एक इंटरव्यू में सबसे बड़े अफसोस के बारे में बताया। उन्होंने कहा- मुझे आज भी इस बात का अफसोस है कि मैंने बचपन में इंग्लिश नहीं सीखी। कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं आधा अनपढ़ हूं। मुझे अपनी इंग्लिश पर शर्म आती है।
मैं इंग्लिश की वजह से शर्मिंदा होता हूं
पॉडकास्ट में मेसी ने कहा- मुझे बचपन में इंग्लिश सीखने का मौका मिला था। मैंने ध्यान नहीं दिया। जब मैं दुनिया भर के मशहूर लोगों से मिलता हूं तो ठीक से बातचीत नहीं कर पाता। मुझे बुरा लगता है। मुझे कई फेमस लोगों के साथ बैठने का मौका मिला। लैग्वेज की दिक्कत की वजह से मैं खुलकर बातचीत नहीं कर पाता।

मेसी ने कहा- इसलिए मैं अपने बच्चों को अपनी पढ़ाई का पूरा फायदा उठाने के लिए बढ़ावा देता हूं। उनको सारी सुविधाएं देना चाहता हूं। अर्जेंटीना में मेरा आखिरी साल अच्छा नहीं था। मुझे पता था कि मैं स्पेन जा रहा हूं। बाद में मैंने FC बार्सिलोना की मशहूर एकेडमी ला मासिया में अपनी पढ़ाई पूरी की।
फीफा की तैयारी में मेसी
मेसी 8 बार बैलन डी ओर जीत चुके हैं। वे 6 बार यूरोपियन गोल्डन शू हासिल कर चुके हैं। 8 बार फीफा बेस्ट प्लेयर चुने गए हैं। 2022 में उन्होंने अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया । अब वे फीफा वर्ल्ड कप 2026की तैयारी में जुटे हैं।

