मिडिल ईस्ट जंग का असर मेसी vs यामल मुकाबले पर: स्पेन–अर्जेंटीना फाइनलिसिमा रद्द, 27 मार्च को कतर में होना था मैच
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेशन के कारण स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला फाइनलिसिमा मैच रद्द कर दिया गया है। इस मुकाबले में मेसी और यामल पहली बार आमने-सामने आने वाले थे। यानी स्पेन और अर्जेंटीना के बीच मैच होना था। यह मुकाबला 27 मार्च को कतर के दोहा में खेला जाना था।
UEFA ने जानकारी दी
UEFA ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र की मौजूदा पॉलिटिकल सिचुएशन को देखते हुए कतर में मैच करना सेफ नहीं है। इसलिए,ये फैसला लिया गया।
दूसरी कोशिश ये भी की गई
ऑर्गनाइजर ने मैच को किसी दूसरी जगह कराने की कोशिश भी की थी। इसके लिए मैड्रिड और ब्यूनस आयर्स जैसे शहरों पर बात भी हुई । इसके बाद भी अब तक किसी भी ऑप्शन पर सहमति नहीं बन पाई।

मेसी Vs यामल मुकाबले का इंतजार
इस मुकाबले में 38 साल के मेसी और 18 साल के यामल पहली बार आमने-सामने आते।
अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन
अर्जेंटीना ने पिछला फाइनलिसिमा 2022 में जीता था। तब टीम ने इटली को 3-0 से हराया था।

फाइनलिसिमा क्या है
फाइनलिसिमा एक इंटरकॉन्टिनेंटल फुटबॉल मुकाबला है। इसमें कोपा अमेरिका और यूरो कप की विजेता टीम आपस में भिड़ती हैं। इसकी शुरुआत 1985 में हुई थी। उस समय इसका नाम आर्टेमियो फ्रांची कप था। पहला मैच फ्रांस और उरुग्वे के बीच खेला गया था। फ्रांस विनर था ।

